फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Team for England: शमी के लिए बंद हुए टेस्ट में वापसी के रास्ते! अगरकर ने क्या कहा और उनका विकल्प कौन?

Sun, 25 May 2025 09:52 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

‘अमरोहा एक्सप्रेस’ के नाम से मशहूर शमी 64 टेस्ट में 229 विकेट ले चुके हैं, लेकिन क्या अब वह इसमें इजाफा कर पाएंगे? फिलहाल तो ऐसा नहीं लगता। आइए जानते हैं इंग्लैंड दौरे पर शमी की कमी की भरपाई कौन सा गेंदबाज कर सकता है... 
विज्ञापन
1 of 6
अगरकर, शमी, आकाश दीप और प्रसिद्ध - फोटो : ANI
आगामी इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का एलान हो चुका है। 18 सदस्यीय टीम में अनुभवी मोहम्मद शमी को नहीं चुना गया है। उनके बाहर होने की अटकलें काफी दिनों से लगाई जा रही थीं और चयन समिति ने शनिवार को इस पर मुहर भी लगा दी। वजह यह दी गई कि शमी टेस्ट मैच का कार्यभार संभालने के लिए फिट नहीं हैं और अब टेस्ट में उनके भविष्य पर सवाल उठने भी शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन

2 of 6
शमी - फोटो : ANI
शमी के लिए वापसी का रास्ता बेहद मुश्किल
‘अमरोहा एक्सप्रेस’ के नाम से मशहूर शमी 64 टेस्ट में 229 विकेट ले चुके हैं, लेकिन क्या अब वह इसमें इजाफा कर पाएंगे? फिलहाल तो ऐसा नहीं लगता। ऐसा माना जा रहा है कि उनके लिए वापसी के रास्ते बंद हो चुके हैं। भारतीय टीम के पास फिलहाल जिस प्रकार की युवा पेस बैटरी है, चयनकर्ता उन्हें ही ज्यादा से ज्यादा मौका देना चाहते हैं। शमी ने जून 2023 के बाद से कोई टेस्ट नहीं खेला है। यानी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ केनिंग्टन ओवल में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल उनका पिछला टेस्ट मैच था। ऐसे में अब चयनकर्ता चाहते हैं कि शमी सिर्फ सीमित ओवर के क्रिकेट में ही खेलें। टेस्ट की तुलना में सीमित ओवर क्रिकेट में शमी का प्रदर्शन शानदार रहा है।
विज्ञापन

3 of 6
शमी - फोटो : ANI
अगरकर ने शमी को लेकर कही यह बात
टीम का एलान करते वक्त अगरकर ने शमी को लेकर संकेत भी दिए थे। उन्होंने कहा, 'वह सीरीज के लिए फिट होने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पिछले सप्ताह उसे थोड़ी चोट लगी और एमआरआई कराया गया। मुझे नहीं लगता कि वह पांचों टेस्ट के लिये उपलब्ध होने वाले थे। अभी वह इतना कार्यभार संभालने के लिए फिट नहीं हैं। हमें उम्मीद थी कि वह कम से कम कुछ मैचों के लिए उपलब्ध होंगे, लेकिन अगर वह फिट नहीं है तो इंतजार कर पाना मुश्किल है।'

4 of 6
शमी - फोटो : ANI
टेस्ट में गेंदबाजी के लिए फिट नहीं हैं शमी
बीसीसीआई खेल विज्ञान और मेडिकल टीम का एक प्रतिनिधि इस सप्ताह लखनऊ में था और उन्होंने कहा है कि शमी का शरीर इस समय दिन के 15 से 20 ओवर डालने और 90 ओवर खेलने के लिए फिट नहीं है। अगरकर ने भी इसी बात पर जोर दिया था कि वनडे और टी20 में चार से अधिकतम 10 ओवर डालने और टेस्ट में दिन में कम से कम 15-20 ओवर डालने में काफी अंतर है और हाल फिलहाल में शमी जिस तरह की चोट से गुजरे हैं, वह टेस्ट के लिए तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन

5 of 6
मोहम्मद शमी - फोटो : ANI
आईपीएल में भी रंगत में नहीं दिखे शमी
शमी ने इस साल फरवरी मार्च में चैम्पियंस ट्रॉफी खेली और आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अधिकांश मैच खेले, लेकिन अपनी रंगत में नहीं दिखे। शमी एसजी टेस्ट गेंद, ड्यूक या कूकाबूरा से गेंदबाजी में महारथी हैं। रिवर्स स्विंग में उनका कोई सानी नहीं। बुमराह के साथ उनकी जोड़ी विपक्षी टीमों के लिए घातक साबित होती है। 2023 वनडे विश्व कप में ऐसा देखने को मिला था। हालांकि, अब यह जोड़ी टेस्ट में फिलहाल तो साथ नहीं दिखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शमी - फोटो : ANI
आकाश और प्रसिद्ध सबसे अच्छे विकल्प
शमी की गैरमौजूदगी में बुमराह और सिराज का खेलना तय माना जा रहा है। बुमराह भी पांचों टेस्ट नहीं खेलेंगे। ऐसे में सिराज किसी टेस्ट में पेस बॉलिंग को लीड करते दिखेंगे। शमी रिवर्स स्विंग और सीम गेंदबाज रहे हैं। ऐसे में आकाश दीप उनके सबसे बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं। आकाश दीप ने हाल फिलहाल में अच्छी गेंदबाजी कर खुद को साबित किया है। अगर पिच से हल्की भी स्विंग या सीम मिलती है तो आकाश दीप उससे मदद ले सकते हैं। प्रसिद्ध भी शमी के अच्छे विकल्प हैं। शमी की तरह प्रसिद्ध पिच पर जोर से हिट करके सीम प्राप्त करते हैं। हालांकि, आकाश और प्रसिद्ध में से किसी एक को ही खेलने का मौका मिलेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें