भारतीय टीम ने तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 203 रन के विशाल अंतर से रौंद डाला। 5 टेस्ट मैच की सीरीज का तीसरा मैच नॉटिंघम के ट्रेंटब्रिज में खेला गया। 0-2 से पीछे चल रही विराट सेना ने इस जीत के साथ ही भारतीय उम्मीदों को जिंदा रखा है। अश्विन ने पांचवें दिन के तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर जेम्स एंडरसन (11) को अजिंक्य रहाणे के हाथों कैच करा भारत को जीत दिलाई।
वहीं, इस टेस्ट सीरीज में जान का पूरा श्रेय टीम इंडिया के उन 5 धुरंधरों को जाता है, जिन्होंने मैदान पर अंग्रेजों का सामना करते हुए पूरा जोर लगा दिया। आइए जानते हैं कौन रहे टीम इंडिया के पांच हीरो...