फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvSA: ये 11 'शेर' पहले टी20 में कर सकते हैं 'अफ्रीकी 'चीतों' का काम तमाम

Sun, 18 Feb 2018 08:36 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
टीम इंडिया - फोटो : BCCI
दक्षिण अफ्रीका को वन-डे सीरीज में 5-1 से मात देने के बाद टीम इंडिया की नजर अब रविवार से खेले जाने वाले टी20 सीरीज पर कब्जा करने पर होगी। इससे पहले टेस्ट सीरीज 2-1 से गंवाने के बाद भारत ने वन-डे में जोरदार वापसी करते हुए प्रोटियाज को उन्हीं के घर में 26 साल बाद मात देने में कामयाब रही। 

मौजूदा सीरीज में टीम इंडिया के बल्लेबाज और गेंदबाजों दोनों जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे हैं। हालांकि टेस्ट और फिर वन-डे के बाद अब खेल का फॉर्मेट एक बार फिर बदलने जा रहा और इसका असर टीम पर भी दिखाई देगा। आइए जानते हैं उन 11 खिलाड़ियों के बारे में जिनके दम पर विराट 'ब्रिगेड' कल मैदान मारने उतर सकती है...
विज्ञापन

2 of 6
रोहित और धवन - फोटो : BCCI
टेस्ट सीरीज में खराब प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया के ओपनर रोहित शर्मा और शिखर धवन ने वन-डे में निराश नहीं किया। इन दोनों के प्रदर्शन को देखकर न सिर्फ भारतीय फैंस बल्कि कप्तान विराट कोहली ने भी राहत की सांस ली। 

वन-डे के बाद अब इन दोनों के कंधों पर टी20 में भी टीम इंडिया को मजबूत शुरुआत देने की जिम्मेदारी होगी। कोहली ओपनिंग में कोई बदलाव नहीं करने वाले हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
विराट कोहली - फोटो : BCCI
वन-डे की तरह टी20 में भी मिडिल ऑर्डर में विराट कोहली खेलते हुए नजर आएंगे। इसमें उनका साथ मनीष पांडे/श्रेयस अय्यर और लंबे समय के बाद टीम इंडिया में वापसी कर रहे सुरेश रैना निभाते हुए नजर आ सकते हैं। 

हाल ही में हुए मुस्ताक अली टी20 ट्रॉफी और घरेलू क्रिकेट में रैना का प्रदर्शन शानदार रहा है, इसी के बदौतल करीब दो साल बाद उनकी टीम में फिर वापसी हुई है। 
 

4 of 6
हार्दिक पांड्या - फोटो : BCCI
हार्दिक पांड्या को टीम में ऑलराउंडर के तौर शामिल करना करीब-करीब तय माना जा सकता है। पहले टेस्ट और फिर वन-डे में भले ही वह अपने बल्ले से कोई कमाल न कर पाएं हों, लेकिन गेंदबाजी उन्होंने जबरदस्त की है। इसके अलावा पांड्या की फील्डिंग भी उनके चयन को मजबूत बनाती है। 

वहीं, विकेटकीपर के तौर पर महेंद्र सिंह धोनी का खेलना तय है। धोनी भले ही कुछ समय से अपने बल्ले से रंग में नजर नहीं आ रहे हैं, लेकिन विकेट के पीछे वह अपने ग्लब्स से शानदार कर रहे हैं। इसके अलावा उनका क्रिकेटिंग ब्रैन कप्तान कोहली के लिए हमेशा फायदेमंद साबित होता रहा है। 
विज्ञापन

5 of 6
चहल और कुलदीप - फोटो : BCCI
स्पिनर के तौर कोहली अपने दोनों युवा गेंदबाजों की जोड़ी से कोई छेड़छाड़ नहीं करना चाहेंगे। युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव का भी इस मैच में खेलना करीब तय है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जसप्रीत बुमराह - फोटो : BCCI
तेज गेंदबाज के तौर पर भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह का टीम में चयन लगभग तय है। दोनों की गेंदबाज टी20 के स्पेशलिस्ट माने जाते हैं और पूरे अफ्रीका दौरे पर टीम में खेलने हैं। दोनों को यहां की पिचों का अंदाज हो चुका है, ऐसे में इन दोनों का खेलना भी तय माना जा सकता है। 

नोटः यह हमारे द्वारा किया गया महज आंकलन है, जबकि टीम इंडिया का प्लेइंग इलेवन सिर्फ मैच के दिन ही पता चलेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें