फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया ने रचा इतिहास, ये हैं भारतीय टेस्ट इतिहास की पांच सबसे बड़ी जीत

Sat, 06 Oct 2018 04:12 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
राजकोट टेस्ट में टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया। वेस्टइंडीज को 272 रन से पटकते हुए अपने टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी जीत हासिल की। आगे देखिए टीम इंडिया को रनों के लिहाज से मिली सबसे बड़ी जीत के आंकड़े।
विज्ञापन

2 of 6
1. भारत बनाम अफगानिस्तान (पारी और 262 रन से जीत)
बेंगलुरु, 2008


14 जून 2018 को बेंगलुरु में खेला गया यह टेस्ट मैच कई मायनों में खास था। अफगानिस्तान का पहला टेस्ट मैच होने के साथ-साथ टीम इंडिया ने इस मुकाबले में पारी और 262 रन से फतह हासिल की। जो उस वक्त टेस्ट इतिहास की उनकी सबसे बड़ी जीत थी। विराट की गैरहाजिरी में कप्तानी का जिम्मा अजिंक्य रहाणे के कंधों पर था।
विज्ञापन

3 of 6
=
2. भारत बनाम बांग्लादेश (पारी और 229 रन से जीत)
ढाका, 2007

 
15 मई 2007 से शुरू हुए इस टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को उसी के घर में हराया। पहली पारी में भारत की ओर से दिनेश कार्तिक, वसीम जाफर, राहुल द्रविड और सचिन तेंदुलकर ने शतक जड़ 610 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। जिसके बाद फॉलोऑन खेलते हुए बांग्लादेश को पारी और 229 रन से हार का मुंह देखना पड़ा था।
 

4 of 6
3. भारत बनाम श्रीलंका (पारी और 239 रन)
नागपुर, 2017


इस मैच में टीम इंडिया ने घातक गेंदबाजी करते हुए श्रीलंकाई टीम के परखच्चे उड़ा दिए। कप्तान विराट कोहली ने इस मैच में 213, चेतेश्वर पुजारा 143, मुरली विजय 128 और रोहित शर्मा ने 102 रन की शतकीय पारी खेली थी।
विज्ञापन

5 of 6
4. भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (पारी और 219 रन)
कोलकाता, 1998

मार्क टेलर की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम को पारी और 219 से हराकर भारत ने सीरीज में 2-0 से बढ़त हासिल की थी। मोहम्मद अजहरुद्दीन की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने खेल के हर प्रारूप में शानदार प्रदर्शन किया। भारत ने पहली पारी में 633/5 का स्कोर खड़ा किया और ऑस्ट्रेलिया को 233 और 181 पर समेट दिया।

वीवीएस लक्ष्मण (95), नवजोत सिंह सिद्धू (97) और राहुल द्रविड़ (86) सेंचुरी से चूक गए लेकिन अजहर ने नाबाद 163 रनों की पारी खेली। अनिल कुंबले ने चौथे दिन 62 रनों पर पांच विकेट लेकर भारत को जीत दिला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
5. भारत बनाम न्यूजीलैंड (पारी और 198 रन)
2010, नागपुर

तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के आखिरी मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम इशांत शर्मा के शानदार प्रदर्शन के सामने सिर्फ 193 रनों के स्कोर पर सिमट गई थी। जवाब में भारत ने अपनी पहली पारी में 566 रनों का विशाल स्कोर बना दिया। जिसमें राहुल द्रविड़ ने कलात्मक और धैर्यपूर्ण बल्लेबाजी करते हुए 191 रनों का योगदान दिया।

दबाव की वजह से न्यूजीलैंड की टीम दूसरी पारी में भी कुछ ज्यादा नहीं कर पाई और सिर्फ 175 रनों पर सिमट गई। अपनी सरजमीं पर टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड को पारी से हारने में भारतीय टीम को 45 साल का वक्त लग गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें