फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा हमला: देशभक्ति की मिसाल हैं ये खिलाड़ी, कोई पैसा तो कोई उठा रहा बच्चों की पढ़ाई का खर्च

Thu, 21 Feb 2019 12:47 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
pulwama attack
पुलावामा आतंकी हमले में 40 से ज्यादा जवान शहीद हो चुके हैं। ऐसे में देशभर की तमाम बड़ी हस्तियां शहीद हुए जवानों के परिवारों की मदद को आगे आ रही हैं। इस कड़ी में अब टीम इंडिया के नामी सितारे भी शुमार हो चुके हैं।
विज्ञापन

2 of 7
shami pulwama
पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद जवानों की मदद करने के लिए क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने हाथ बढ़ाया है। 28 वर्षीय मोहम्मद शमी ने सीआरपीएफ के सभी जवानों के परिवारों के लिए 5 लाख रुपए की आर्थिक मदद की घोषणा की है।
विज्ञापन

3 of 7
sehwag
पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने पुलवामा आतंकवादी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के 44 जवानों के बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने की जिम्मेदारी ली थी। सहवाग ने शनिवार को ट्वीट किया, 'हम शहीदों के लिए कुछ भी करें तो वह काफी नहीं होगा, लेकिन पुलवामा में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों के बच्चों की पढ़ाई का झज्जर स्थित सहवाग स्कूल में मैं पूरा खर्च उठाने का प्रस्ताव देता हूं। सौभाग्य होगा।'

4 of 7
शिखर धवन
इसके बाद टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन ने भी ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए सभी भारतीयों से  शहीद जवानों की मदद करने की गुहार लगाई थी। उन्होंने खुद भी शहीद जवानों के परिवार वालों की आर्थिक मदद देने की बात कही थी।
विज्ञापन

5 of 7
गौतम गंभीर
विश्व कप के हीरो गौतम गंभीर भी पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए परिवारों की मदद को आगे आए थे। गंभीर ने कहा था की शहीद हुए जवानों के परिवार के लिए उन्हें दुख है और वह इस हमले से प्रभावित परिवारों के 100 बच्चों का खर्च उठाने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन

6 of 7
delhi capitals
इसके अलावा आईपीएल शुरू होने से पहले दिल्ली कैपिटल की  टीम ने बेहद सराहनीय काम किया। दिल्ली कैपिटल की फ्रेंचाइजी ने पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों के परिवारों को मदद पहुंचाने के लिए पहले होम मैच से हुई कमाई दान करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
irani cup
इरानी ट्रॉफी जीतने के बाद विदर्भ के कप्तान फैज फजल ने पूरी पुरस्कार राशि पुलवामा आतंकवादी हमले में शहीद हुए केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों के परिवारों को दान करने की घोषणा की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें