फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्थ-डे पर विराट कोहली को टीम इंडिया ने बनाया 'भूत', फोटोज हुई वायरल

Sun, 05 Nov 2017 10:02 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
1 of 7
विराट कोहली - फोटो : twitter
विराट कोहली आज 29 साल के हो गए हैं। भारतीय कप्तान ने अपने टीम के साथियों के साथ बर्थ-डे सेलिब्रेट किया। हालांकि, टीम इंडिया अपने कप्तान को जीत का तोहफा नहीं दे सकी और न्यूजीलैंड के खिलाफ शनिवार को राजकोट में उसे 40 रन की शिकस्त झेलनी पड़ी। मगर टीम इंडिया की रन मशीन ने 65 रन की पारी खेली और टीम इंडिया की जीत की उम्मीदें जिंदा रखी। टीम इंडिया ने हालांकि, तय कर रखा था कि कप्तान कोहली अपना जन्मदिन स्पेशल अंदाज में मनाए।
विज्ञापन

2 of 7
विराट कोहली - फोटो : bcci
विराट कोहली की टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली हार को भुलाते हुए अपने कप्तान के बर्थ-डे का शानदार सेलिब्रेशन किया। 
विज्ञापन

3 of 7
विराट कोहली और हार्दिक पांड्या - फोटो : bcci
ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने तो कप्तान से बदला ले लिया। उन्होंने ट्विटर पर बर्थ-डे बॉय विराट कोहली के साथ सेल्फी पोस्ट करते हुए लिखा, 'बदला, हैप्पी बर्थ-डे कप्तान)

4 of 7
विराट कोहली - फोटो : twitter
5 नवंबर 1988 को जन्में कोहली ने टेस्ट में 4, 658, वन-डे में 9,030 और टी20 इंटरनेशनल करियर में 1943 रन बनाए हैं। उन्होंने क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में अपना दबदबा बनाया है और फ़िलहाल वो आईसीसी की वन-डे और टी20 अंतर्राष्ट्रीय बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर हैं। टीम ने उनके नेतृत्व में खूब सफलता हासिल की है।
विज्ञापन

5 of 7
विराट कोहली - फोटो : twitter
विराट कोहली ने दो केक की फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की है। टीम इंडिया ने कोहली के 29वें बर्थ-डे के लिए ये केक अरेंज किए थे।
विज्ञापन

6 of 7
विराट कोहली और शिखर धवन - फोटो : bcci
शिखर धवन ने कोहली को पहले केक खिलाया और फिर उनका पूरा चेहरा इससे पोत दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
विराट कोहली - फोटो : twitter
विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में कई रिकॉर्ड्स बनाए। वो इस प्रारूप में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें