टीम इंडिया के कप्तान और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में शुमार रन मशीन विराट कोहली, आईसीसी टेस्ट और वनडे रैंंकिंग में नंबर एक पर काबिज हैं। कप्तान के तौर पर मैच जीतने का भी उनका रिकॉर्ड बेहतरीन है, लेकिन फिर भी वह भारत के नाकाम कप्तान सबित हो रहे हैं। कोहली अपनी कप्तानी में लगातार बड़े मुकाबलों में टीम को जीत दिलाने में नाकामयाब हो रहे हैं। यह बात सही है कि उन्होंने अपने नेतृत्व में टीम में कई बदलाव लाए हैं, लेकिन बड़े टूर्नामेंटों में उनका रिकॉर्ड बतौर कप्तान बेहद ही निराशाजनक रहा है। आईसीसी के टूर्नामेंट में विराट की खराब कप्तानी का रिकॉर्ड उनके करियर पर भी प्रश्न चिन्ह लगा रहा है।