भारत ने हैदराबाद में बांग्लादेश के खिलाफ पहली पारी में 6 विकेट पर 687 रन पर घोषित कर दी। यह लगातार तीसरा मौका है जब भारत ने लगातार तीन टेस्ट में छह सौ रनों के आंकड़े का पार किया है। इससे पहले भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के चौथे और पांचवें टेस्ट मैच में लगातार दो बार 600 रन से ज्यादा बनाए थे।
विज्ञापन
'विराट सेना' ने वह कर दिखाया, जो अब तक कोई न कर पाया
2 of 5
टीम इंडिया
- फोटो : BCCI
लगातार तीन पारियों में 600 रन के आंकड़े को पार करने वाली भारत दुनिया की पहली टीम है। इससे पहले दुनिया की कोई टीम ऐसा नहीं कर सकी। पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के चेन्नई में खेले गए पांचवें टेस्ट में टीम इंडिया ने करुण नायर के नाबाद तिहरे शतक(303) और केएल राहुल की 199 रन पारी की बदौलत 7 विकेट के नुकसान पर 759 रन बनाए थे। इससे पहले मुंबई में खेले गए चौथे टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने विराट कोहली के शानदार दोहरे शतक (235), मुरली विजय(136) और जयंत यादव(104) के शानदार शतक की बदौलत 631 रन का स्कोर खड़ा किया था।
विज्ञापन
'विराट सेना' ने वह कर दिखाया, जो अब तक कोई न कर पाया
3 of 5
टीम इंडिया
- फोटो : getty
भारत का हैदराबाद में बनाया 687/6 स्कोर टीम इंडिया द्वारा किसी भी टीम के खिलाफ बनाया पांचवां सबसे बड़ा स्कोर है। टीम इंडिया ने अपना सबसे बड़ा स्कोर चेन्नई में 759/7 बनाया था। इसके अलावा भारत तीन बार टेस्ट में एक पारी में 700 रन से ज्यादा बना चुका है।
'विराट सेना' ने वह कर दिखाया, जो अब तक कोई न कर पाया
4 of 5
टीम इंडिया
- फोटो : getty
विराट की सेना पिछले दो टेस्ट में 600 रन से ज्यादा बनाने के बाद टेस्ट मैच को पारी के अंतर से जीतने में सफल हुई थी। चेन्नई में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को पारी और 75 रन से हराया था। जबकि मुंबई टेस्ट में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को पारी और 36 रन से मात दी थी। यदि टीम इंडिया हैदराबाद में ऐसा कर पाती है तो उसके नाम एक और विशिष्ट रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा।
'विराट सेना' ने वह कर दिखाया, जो अब तक कोई न कर पाया
5 of 5
टीम इंडिया
- फोटो : PTI
हालांकि लगातार दो बार टेस्ट में छह सौ से ज्यादा रन कई टीमों ने बनाए हैं। यह कारनामा भारतीय टीम तीन बार, ऑस्ट्रेलिया 2 बार और श्रीलंका, पाकिस्तान और वेस्टइंडीज 1-1 बार कर चुकी है। लेकिन अबतक लगातार तीन बार ऐसा कोई टीम नहीं कर पाई थी।