फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया ने वन-डे विशेषज्ञों को रणजी मैच खेलने से रोका, जानिए क्यों

Fri, 24 Nov 2017 08:59 AM IST
डिजिटल टीम-अमर उजाला डॉट काम
विज्ञापन
1 of 6
हार्दिक पांड्या
भारतीय टीम प्रबंधन ने वन-डे के विशेषज्ञ खिलाड़ियों को रणजी मैच खेलने से रोका है। ऐसा लगता है कि जब बात सीमित ओवर प्रारूप में संसाधनों की आती है तो टीम इंडिया का प्रबंधन काफी चौकन्ना हो जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह पाया गया है कि प्रबंधन ने वन-डे और टी20 विशेषज्ञों को पिछले एक साल में रणजी ट्रॉफी खेलने से रोक दिया है।
विज्ञापन

2 of 6
टीम इंडिया - फोटो : bcci
युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या, केदार जाधव और दिनेश कार्तिक फिलहाल बेंगलुरु की राष्ट्रीय क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) में ट्रेनिंग कर रहे हैं। जहां पांड्या को लंका के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज में विश्राम दिया गया है, वहीं यह समझा जा सकता है कि चहल और बुमराह को रणजी मुकाबले नहीं खेलने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

3 of 6
दिनेश कार्तिक - फोटो : bcci
दिनेश कार्तिक और केदार जाधव ने क्रमशः दर्द और हाथ में चोट की वजह से रणजी ट्रॉफी मुकाबलों के आखिरी राउंड से अपने नाम वापस ले लिए हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया को एक बीसीसीआई अधिकारी ने कहा, 'चहल ने हरियाणा की तरफ से खेलने की इजाजत मांगी थी, लेकिन उन्हें टीम प्रबंधन ने अनुमति नहीं दी। इसके बजाय उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के बाद एनसीए में ट्रेनिंग करने के लिए कहा गया।'

4 of 6
टीम इंडिया - फोटो : BCCI
सूत्र ने आगे कहा, 'इसके पीछे का आईडिया इन खिलाड़ियों को चोट से सुरक्षित करना है। ये सभी टीम इंडिया के लिए वन-डे और टी20 में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं और इन्हें घरेलू मैचों में खेलने की अनुमति देकर चोट की रिस्क नहीं उठाई जा सकती।' टीम इंडिया को अब श्रीलंका के खिलाफ अगले महीने तीन मैचों की वन-डे सीरीज और इतने ही मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेलना है।
विज्ञापन

5 of 6
जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल - फोटो : twitter
चहल और बुमराह को 4 नवंबर तक रिलीज होना था जबकि अन्य खिलाड़ी 26-27 नवंबर तक एनसीए से रिलीज होंगे। चहल और बुमराह को श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के बाद दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टेस्ट टीम में भी शामिल किया जा सकता है। वैसे युवराज सिंह भी एनसीए में ट्रेनिंग कर रहे हैं और पंजाब के लिए रणजी ट्रॉफी मैच नहीं खेल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
युवराज सिंह - फोटो : Twitter
वैसे बीसीसीआई के कुछ अधिकारियों को यह पसंद नहीं आ रहा है। बीसीसीआई के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा, 'इतने सालों के बाद टीम इंडिया के क्रिकेटर्स रणजी ट्रॉफी खेलने के लिए राजी हुए जब वो राष्ट्रीय टीम का हिस्सा न हो। हरियाणा टीम प्रबंधन चहल को खिलाना चाहता था क्योंकि उसके 6 खिलाड़ी इस समय चोटिल हैं। गुजरात को भी बुमराह और पटेल की सेवाओं की जरुरत है, लेकिन इन सभी की मांगे खारिज कर दी गई।' यह भी जानने को मिला है कि युवराज सिंह अपनी फिटनेस हासिल करने के लिए एनसीए में मौजूद हैं। भारतीय टीम प्रबंधन ने उन्हें ऐसा करने को कहा है। अधिकारी ने कहा, 'पूरा सेट-अप खराब हो रहा है। इस पर ध्यान देने की जरुरत है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें