फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का एलान आज, इन खिलाड़ियों पर सभी की नजरें

Sun, 12 Jan 2020 04:21 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
न्यूजीलैंड के छह हफ्ते के आगामी दौरे के लिए भारत की सीमित ओवर की टीम में ज्यादा फेरबदल की उम्मीद नहीं है। इसमें एकमात्र बदलाव ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को शामिल करना हो सकता था, लेकिन वह अनिवार्य फिटनेस परीक्षण में विफल हो गए हैं। भारतीय टीम 24 जनवरी से शुरू होने वाले दौरे में पांच टी-20 अंतरराष्ट्रीय, तीन वन-डे और दो टेस्ट मैच खेलेगी। इस दौरे के लिए टीम का चयन रविवार को किया जाएगा।
विज्ञापन

2 of 7
Hardik Pandya - फोटो : social Media
इस साल ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में टी-20 विश्व कप खेला जाना है, इसे देखते हुए चयनकर्ताओं का मुख्य ध्यान सफेद गेंद के क्रिकेट के लिए अहम खिलाड़ियों के चयन पर लगा होगा। श्रीलंका के खिलाफ हाल में समाप्त हुई सीरीज में खेलने वाली टी-20 टीम के खिलाड़ियों का चयन तय ही है। पहले ही ए टीम के साथ न्यूजीलैंड पहुंच चुके पांड्या के दो वनडे अभ्यास मैचों के अलावा न्यूजीलैंड के खिलाफ लिस्ट ए के दो मैचों में फिटनेस साबित करने के बाद टीम में शामिल किए जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन

3 of 7
विराट कोहली-हार्दिक पांड्या-केदार जाधव - फोटो : social Media
पीठ की चोट के कारण चार महीने से टीम से बाहर चल रहे पांड्या की वापसी का अनुमान लगाया जा रहा था, लेकिन फिटनेस टेस्ट पास नहीं कर पाने से संकेत हैं कि हाल ही में हुई सर्जरी के बाद उन्हें पूरी तरह फिट होने में समय लगेगा। बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने शनिवार को कहा था कि हार्दिक के बारे में सिर्फ यही देखना है कि वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए पूरी तरह से फिट हैं या नहीं। वह भारत की विश्व टी-20 योजना के लिए बहुत अहम हैं।

4 of 7
केदार जाधव

 जाधव के लिए राह मुश्किल

यह देखना भी दिलचस्प होगा कि वन-डे टीम और टी-20 टीम एक सी होंगी या नहीं। वन-डे टीम की सबसे कमजोर कड़ी केदार जाधव हैं जो दबाव के बावजूद 50 ओवर की टीम में अपना स्थान बरकरार रखे हैं। न्यूजीलैंड में जाधव की तकनीकी खामियां सामने आ सकती हैं और हाल के दिनों में ज्यादा ओवर नहीं खेलने को देखते हुए उन्हें टीम से बाहर किया जा सकता है। भारत ए टीम का दौरा भी सीनियर टीम के दौरे के साथ ही हो रहा है तो चयनकर्ताओं के पास जरूरत पड़ने पर खिलाड़ियों को तुरंत शामिल करने का विकल्प होगा।

विज्ञापन

5 of 7
केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया

रिजर्व ओपनर की होड़ में राहुल-गिल  

अगर टीम तकनीकी मजबूती के पहलू को देखती है तो अजिंक्य रहाणे वापसी कर सकते हैं, लेकिन अगर ऐसा नहीं है तो मुंबई के सूर्य कुमार यादव की आक्रामक बल्लेबाजी को देखते हुए पांचवें या छठे स्थान के विकल्प के रूप में देखा सकता है। सूर्य और संजू सैमसन दोनों ए टीम में शामिल हैं। इन खिलाड़ियों पर सभी की नजरेंं जमी है।
 

विज्ञापन

6 of 7
शुभमन गिल - फोटो : सोशल मीडिया

टेस्ट टीम काफी संतुलित दिखती है जिसमें सिर्फ तीसरे सलामी बल्लेबाज के स्थान पर ही विचार किया जाना है। घरेलू सीरीज के लिए रिजर्व के तौर पर चुने गए युवा शुभमन गिल तीसरे सलामी बल्लेबाज के हकदार हैं, लेकिन लोकेश राहुल की मौजूदा फॉर्म और टेस्ट क्रिकेट में उनके अनुभव पर विचार किया जा सकता है। पृथ्वी शॉ का दावा फिटनेस पर निर्भर करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
नवदीप सैनी - फोटो : पीटीआई

पांचवां पेसर या तीसरा स्पिनर ?

चयनकर्ता इस पर भी विचार करेंगे कि जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव, मोहम्मद शमी और इशांत शर्मा का साथ निभाने के लिए पांचवें तेज गेंदबाज (नवदीप सैनी) के बजाए तीसरा स्पिनर (कुलदीप यादव) दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए जरूरी होगा या नहीं। बाकी अन्य खिलाड़ियों को फिटनेस संबंधित कोई परेशानी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें