फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाजुक मोड़ पर नंबर वन की जंग; भारत, पाक और ऑस्ट्रेलिया में कांटे की टक्कर

Wed, 17 Aug 2016 12:34 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
विराट कोहली - फोटो : getty
रियो ओलंपिक के बीच क्रिकेट के मैदान पर भी कुछ बेहद दिलचस्प संघर्ष चल रहा है और इसी संघर्ष के बीच भारत टेस्ट में नंबर वन टीम बनने की दहलीज पर पहुंच गया है। भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच नंबर वन की अनोखी जंग छिड़ गई है जबकि दोनों के बीच आपस में क्रिकेट मैच नहीं खेला जा रहा है। अगर पाक यह जंग जीतता है तो पहली बार वह नंबर वन टीम बनेगी।
Trending Videos
विज्ञापन

दिलचस्प हुई नंबर वन की जंग; भारत, पाक और ऑस्ट्रेलिया में कांटे की टक्कर

2 of 9
पाकिस्तान - फोटो : twitter
इस महीने दुनियाभर में एक साथ 4 टेस्ट सीरीज खेली जा रही है और ये सीरीज आईसीसी की अगली टेस्ट रैंकिंग के लिए काफी निर्णायक साबित होने जा रही हैं। खासतौर से तब जब पाकिस्तान ने शानदार खेल दिखाते हुए चौथे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 10 विकेट से हराकर अपनी स्थिति काफी सुधार ली। यह सीरीज 2-2 से बराबरी पर खत्म हुई है।
विज्ञापन

दिलचस्प हुई नंबर वन की जंग; भारत, पाक और ऑस्ट्रेलिया में कांटे की टक्कर

3 of 9
टीम इंडिया - फोटो : PTI
पाकिस्तान टीम के इंग्लैंड में शानदार प्रदर्शन ने जहां उसकी रैंकिंग सुधार दी है तो टीम इंडिया के पास भी शानदार मौका है कि वह फिर से टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन का ओहदा हासिल कर ले। फरवरी में उससे शीर्ष पायदान से हाथ धोना पड़ा था। इस समय ऑस्ट्रेलिया पहले पायदान पर है जबकि टीम इंडिया दूसरे और पाकिस्तान की टीम तीसरे स्थान पर है।
 

दिलचस्प हुई नंबर वन की जंग; भारत, पाक और ऑस्ट्रेलिया में कांटे की टक्कर

4 of 9
टीम इंडिया - फोटो : BCCI
विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम इंडिया के सामने लक्ष्य यही है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ 18 अगस्त से शुरू हो रहे चौथे टेस्ट मैच में जीत हासिल करनी होगी। भारत इस सीरीज में 2-0 से आगे है और नंबर वन बनने के लिए उसे यह मैच हर हाल में जीतना ही होगा।
विज्ञापन

दिलचस्प हुई नंबर वन की जंग; भारत, पाक और ऑस्ट्रेलिया में कांटे की टक्कर

5 of 9
टीम इंडिया - फोटो : Twitter/
तीसरे नंबर पर काबिज हुई पाकिस्तान की टीम के पास भी नंबर वन बनने का बेहतरीन मौका है, लेकिन यह सब कुछ इस बात पर निर्भर करता है कि कोलंबो में खेले जा रहे टेस्ट मैच में श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच और भारत तथा वेस्टइंडीज के बीच चौथे मैच का परिणाम क्या होता है।
 
विज्ञापन

दिलचस्प हुई नंबर वन की जंग; भारत, पाक और ऑस्ट्रेलिया में कांटे की टक्कर

6 of 9
यासिर शाह, पाकिस्तान - फोटो : Reuters
इंग्लैंड में पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खत्म हुई 4 मैचों की सीरीज 2-2 से बराबरी पर खत्म हुई है। पाक के 111 जबकि इंग्लैंड के 108 अंक हैं। अब स्थिति यह है कि श्रीलंका अगर ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हरा देता है तो कंगारू टीम पाक से पिछड़ जाएगी और दूसरे स्थान पर खिसक जाएगी। साथ ही भारत भी मेजबान टीम से अगला टेस्ट मैच हार जाए।
 
विज्ञापन

दिलचस्प हुई नंबर वन की जंग; भारत, पाक और ऑस्ट्रेलिया में कांटे की टक्कर

7 of 9
यासिर शाह, पाकिस्तान - फोटो : Reuters
रैंकिंग के लिहाज से पाकिस्तान टीम की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग दूसरा स्थान रहा है जो उसने पिछले साल यूएई में खेली गई सीरीज में जीत के बाद हासिल की थी। साथ ही भारत के पास नंबर वन बनने का मौका है अगर टीम पोर्ट ऑफ स्पेन में होने वाले चौथे मैच में जीत हासिल करती है तो वह पहले पायदान पर होगी।
 

दिलचस्प हुई नंबर वन की जंग; भारत, पाक और ऑस्ट्रेलिया में कांटे की टक्कर

8 of 9
टीम इंडिया - फोटो : PTI
ऑस्ट्रेलिया को नंबर वन पर बने रहने के लिए कोलंबो टेस्ट मे श्रीलंका को हराकर सीरीज 2-0 से जीतनी होगी, साथ ही यह भी मनाना होगा कि वेस्टइंडीज चौथे टेस्ट में भारत को हरा दे या मैच ड्रॉ पर खत्म हो जाए। जबकि टीम इंडिया को नंबर वन बनने के लिए चौथा मैच जीतना होगा।
विज्ञापन

दिलचस्प हुई नंबर वन की जंग; भारत, पाक और ऑस्ट्रेलिया में कांटे की टक्कर

9 of 9
Sri lanka - फोटो : Getty
पाकिस्तान को नंबर वन बनने के लिए मनाना होगा कि श्रीलंका और वेस्टइंडीज दोनों ही टीमें अपने-अपने घर में खेली जा रही टेस्ट सीरीज के अंतिम मैच में क्रमशः ऑस्ट्रेलिया और टीम इंडिया को बराबरी पर रोक दे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें