फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धवन को आउट करने के बाद शम्सी ने जूते से किया था कॉल, अब वजह आई सामने

Wed, 25 Sep 2019 07:58 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
तबरेज शम्सी - फोटो : social media
क्विंटन डी कॉक की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका ने भारत के साथ तीन मैचों की टी-20 सीरीज को बराबरी पर खत्म किया। युवा टीम के साथ डी कॉक ने भारत को आखिरी मैच में 9 विकेट से हराकर सीरीज में बराबरी की। रविवार को बेंगलुरु में दक्षिण अफ्रीकी टीम ने डी कॉक की कप्तानी पारी के दम पर विराट सेना को एकतरफा मुकाबले में हराया।
विज्ञापन

2 of 5
तबरेज शम्सी - फोटो : social media
मैच में जहां एक तरफ डी कॉक ने अपनी बल्लेबाजी से सुर्खियां बटोरी वहीं टीम के स्पिन गेंदबाज तबरेज शम्सी भी अपने जश्न मनाने के अंदाज से चर्चा में आ गए।
विज्ञापन

3 of 5
शिखर धवन - फोटो : सोशल मीडिया
शिखर धवन को आउट करने के बाद शम्सी ने अपने जूते को कानों में लगाकर किसी को कॉल करने का नाटक किया। उस वक्त तो किसी को कुछ समझ नहीं आया लेकिन मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में टीम के उप-कप्तान रासी वॉन डर डुसेन ने शम्सी के जश्न के पीछे की वजह बताई।

4 of 5
SHIKHAR DHAWAN
दरअसल धवन ने शम्सी की गेंद पर आउट होने से पहले उनके पहले ओवर में दो छक्के जड़े। जवाब में शम्सी ने अपने दूसरे ओवर में धवन को टेम्बा बवुमा के हाथों कैच करवाकर बदला पूरा किया। विकेट लेने के बाद शम्सी ने अपने जूते से किसी को कॉल करने का नाटक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इमरान ताहिर - फोटो : social media
इस पुरे मामले पर बात करते हुए डुसेन ने कहा कि शम्सी अपने हीरो इमरान ताहिर को कॉल करने का इशारा कर रहे थे। उन्होंने कहा, 'हां शम्सी हमेशा इम्मी (इमरान ताहिर) को कॉल करता है। इम्मी उसका हीरो है और दोनों ने साथ में बहुत काम किया है। इसलिए जब उसने इम्मी की ही तरह धवन का बड़ा विकेट अपने नाम किया तो अपनी खुशी जाहिर करने लगा।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें