फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 WC: टी20 विश्व कप से पहले ही भारत-पाकिस्तान आमने-सामने, अफरीदी के फोन कॉल के बाद रैना ने पोस्ट किया डिलीट

Thu, 30 May 2024 01:38 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रैना ने अफरीदी के रिटायरमेंट से वापस आने को लेकर तंज कसा था। फिर अफरीदी को लेकर एक ट्वीट भी किया था, जिसे अब उन्होंने डिलीट कर लिया है। अफरीदी ने कहा है कि रैना उनके छोटे भाई हैं और अच्छे इंसान हैं।
विज्ञापन
1 of 5
रैना और अफरीदी - फोटो : PTI
टी20 विश्व कप को शुरू होने में अब बस कुछ ही दिन का वक्त बचा है। इस टूर्नामेंट में फैंस भारत और पाकिस्तान के बीच नौ जून को होने वाले मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस मैच से पहले ही भारत और पाकिस्तान को दो दिग्गज क्रिकेटर आमने-सामने आ गए हैं। दरअसल, सुरेश रैना ने पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी के संन्यास को लेकर तंज कसा था। इसके बाद दोनों में विवाद हुआ था। हालांकि, अब दोनों ने इस मसले को सुलझा लिया है और अफरीदी ने रैना को लेकर बयान भी दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
सुरेश रैना - फोटो : twitter
क्या है पूरा विवाद?
दरअसल, रैना ने अफरीदी के रिटायरमेंट से वापस आने को लेकर तंज कसा था। आईपीएल 2024 के एक मैच के दौरान कमेंट्री कर रहे आकाश चोपड़ा ने रैना से पूछा था कि क्या वह संन्यास से वापसी करेंगे और देश के लिए फिर से खेलेंगे? इसके जवाब में दिग्गज रैना ने कहा था- 'उनका नाम सुरेश रैना है। वह शाहिद अफरीदी नहीं हैं।' रैना का यह बयान सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया था। पाकिस्तानी फैंस रैना के इस बयान से नाराज हो गए थे और उन्होंने रैना को सोशल मीडिया पर टैग कर अनाफ शनाफ बोलना भी शुरू कर दिया था। 
विज्ञापन

3 of 5
शाहिद अफरीदी - फोटो : PSL
रैना ने दिया था मुंहतोड़ जवाब
इसी बीच अफरीदी को आईसीसी ने आगामी टी20 विश्व कप के लिए एंबेसडर नियुक्ति किया। इसके बाद इमरान सिद्दिकी नाम के एक पाकिस्तानी पत्रकार ने रैना को टैग करते हुए एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा- आईसीसी ने शाहिद अफरीदी को आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 के लिए एंबेसडर नियुक्त किया है। हैलो सुरेश रैना? जवाब में रैना ने उस ट्वीट री-शेयर कर लिखा- 'मैं भले ही आईसीसी एंबेसडर नहीं हूं, लेकिन मेरे पास अपने घर में 2011 विश्व कप है। आपको मोहाली में खेला गया मैच याद है? मुझे उम्मीद है कि उस मैच की कड़वी यादें आपको परेशान करती होंगी।' दरअसल, भारत ने 2011 वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल में पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी थी।

4 of 5
रैना और अफरीदी - फोटो : Twitter
अफरीदी ने रैना से की बात
ऐसा कहा जा रहा है कि रैना के इस ट्वीट के बाद अफरीदी ने उनसे बातचीत की। इसके कुछ समय बाद ही रैना ने यह ट्वीट डिलीट कर दिया। अफरीदी ने रैना को लेकर बयान भी दिया और कहा कि रैना उनके छोटे भाई जैसे हैं। दोनों के बीच अच्छी दोस्ती है। अफरीदी ने कहा- मैंने सुरेश रैना के साथ क्रिकेट के कई शानदार पल साझा किए हैं। वह अच्छे इंसान हैं। कभी-कभी छोटे-छोटे वाद विवाद हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर उनके पोस्ट को देखने के बाद मैंने रैना से बातचीत की। उन्होंने छोटे भाई की तरह स्थिति को समझा। वह ट्वीट डिलीट करने को भी तैयार हो गए। महान व्यक्ति अपनी भूल को जल्द सुधार लेते हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
युवराज सिंह - फोटो : ICC
युवराज-गेल भी एंबेसडर
अफरीदी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से कई बार संन्यास लिया, लेकिन देश के लिए फिर से खेलने के लिए वापसी की। अफरीदी के साथ-साथ युवराज सिंह और क्रिस गेल भी टी20 वर्ल्ड कप के एंबेसडर हैं। इसके अलावा विश्व के सबसे तेज धावक उसैन बोल्ट को भी एंबेसडर नियुक्त किया गया है। भारत और पाकिस्तान नौ जून को न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भिड़ेंगे। इस से पहले मेन इन ब्लू को पांच जून को आयरलैंड से भिड़ना है। भारत का तीसरा मैच 12 जून को अमेरिका के खिलाफ है, जबकि रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम 12 जून को कनाडा से भिड़ेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें