पिछले वर्ल्ड कप में जब भारत ने दोनों ओपनर्स को गंवा दिया था, तब भी सूर्यकुमार कुछ खास नहीं कर सके थे। इतना ही इस साल एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ दोनों मैचों में सूर्या का बल्ला शांत रहा था।
टी20 वर्ल्ड कप में रविवार को भारत ने सुपर-12 राउंड के मुकाबले में पाकिस्तान को चार विकेट से हरा दिया। विराट कोहली और हार्दिक पांड्या इस जीत के हीरो रहे। 160 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने एक वक्त 31 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे। पिछले टी20 वर्ल्ड कप की तरह इस बार भी केएल राहुल और कप्तान रोहित शर्मा फ्लॉप रहे। दोनों चार-चार रन बनाकर आउट हुए। राहुल को नसीम शाह और रोहित को हारिस रऊफ ने पवेलियन भेजा।
विज्ञापन
2 of 7
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद फैन्स को विराट कोहली और टी20 में वर्ल्ड नंबर दो बैटर सूर्यकुमार यादव से काफी उम्मीदें थीं। सूर्यकुमार ने अपने अंदाज में खेलना शुरू भी किया और दो चौके लगाए। हालांकि, इसके बाद वह हारिस रऊफ की पेस के आगे फीके पड़ गए। गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर रिजवान के पास चली गई। इस तरह सूर्यकुमार 15 रन बनाकर चलते बने।
विज्ञापन
3 of 7
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
यह पहली बार नहीं है जब सूर्यकुमार अहम मौके पर विकेट गंवाकर चलते बने हैं। पिछले वर्ल्ड कप में जब भारत ने दोनों ओपनर्स को गंवा दिया था, तब भी सूर्यकुमार कुछ खास नहीं कर सके थे। इतना ही इस साल एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ दोनों मैचों में सूर्या का बल्ला शांत रहा था। पाकिस्तान के गेंदबाजों ने अब तक सूर्यकुमार को खामोश रखा है।
4 of 7
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान के खिलाफ टी20 में सूर्यकुमार के आंकड़े भी यही बताते हैं कि वह पाक की पेस बैटरी के आगे बेबस हो जाते हैं। सूर्यकुमार ने पाकिस्तान के खिलाफ अब तक चार टी20 खेले हैं। इनमें उन्होंने 123.91 के स्ट्राइक रेट और 14.25 की औसत से सिर्फ 57 रन बनाए हैं। पिछले टी20 वर्ल्ड कप में सूर्यकुमार ने पाकिस्तान के खिलाफ आठ गेंदों में 11 रन की पारी खेली थी। वहीं, इस साल एशिया कप में पाकिस्तान से पहली भिड़ंत में सूर्या ने 18 गेंदों में 18 रन बनाए थे। सुपर फोर में सूर्यकुमार 10 गेंदों में 13 रन ही बना सके थे। अब टी20 वर्ल्ड कप में वह फिर फ्लॉप रहे और जरूरत के समय सिर्फ 15 रन ही बना सके।
टी20 में अन्य टीमों के खिलाफ सूर्यकुमार का प्रदर्शन
खिलाफ
मैच
पारी
100s
50s
रन
स्ट्राइक रेट
ऑस्ट्रेलिया
3
3
0
1
115
185.48
इंग्लैंड
6
5
1
1
260
195.49
न्यूजीलैंड
3
3
0
1
63
136.96
पाकिस्तान
4
4
0
0
57
123.91
दक्षिण अफ्रीका
3
3
0
2
119
195.08
वेस्टइंडीज
7
7
0
2
242
179.26
नोट: यह आंकड़े सिर्फ उन्ही देशों के खिलाफ हैं, जिनके
खिलाफ सूर्यकुमार ने तीन या उससे ज्यादा टी20 खेले हैं।
विज्ञापन
5 of 7
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
सूर्यकुमार ने ओवरऑल अब तक 35 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं और इसमें 176.37 के स्ट्राइक रेट और 37.86 की औसत से 1060 रन बनाए हैं। इनमें एक शतक और नौ अर्धशतक शामिल हैं। सूर्यकुमार ने छह देशों के खिलाफ तीन या उससे ज्यादा टी20 खेले हैं और इसमें से पाकिस्तान के खिलाफ उनके सबसे कम रन और सबसे खराब स्ट्राइक रेट और एवरेज है।
पाकिस्तान के खिलाफ सूर्यकुमार का बल्ला बिल्कुल खामोश रहता है। वहीं, दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड है।
विज्ञापन
6 of 7
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
कीवी टीम के खिलाफ सूर्यकुमार ने तीन टी20 मैचों में 21 की औसत और 136.96 के स्ट्राइक रेट से 63 रन बनाए हैं। हालांकि, पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन से यह बेहतर है। सूर्यकुमार ने टी20 में सबसे ज्यादा रन इंग्लैंड के खिलाफ बनाए हैं। उन्होंने इंग्लिश टीम के खिलाफ छह टी20 की पांच पारियों में 52 की औसत और 195.49 के स्ट्राइक रेट से 260 रन बनाए हैं। 117 रन उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी है।
साल के मुताबिक टी20 अंतरराष्ट्रीय में सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन
अगर भारत को इस साल टी20 वर्ल्ड कप जीतना है तो सूर्यकुमार का रोल काफी अहम होगा। वह इस साल भारत के लिए टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने और छक्के लगाने वाले खिलाड़ी भी हैं। सूर्या ने इस साल 24 टी20 अंतरराष्ट्रीय में 38.86 की औसत और 183.78 के स्ट्राइक रेट से 816 रन बनाए हैं। इस साल उनके नाम 51 छक्के हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2022 में अब भारत का सामना 27 अक्तूबर को नीदरलैंड से होगा।