सूर्यकुमार यादव और ऋषभ पंत
- फोटो : BCCI
'भारतीय जर्सी पहनना एक अलग अहसास'
पंत ने नेट सीजन के दौरान बीसीसीआई डॉट टीवी द्वारा जारी एक वीडियो में कहा, 'भारतीय टीम की जर्सी पहनकर मैदान पर वापस आना एक अलग ही अहसास है। यह कुछ ऐसा है जिसकी मुझे बहुत याद आती थी। उम्मीद है कि मैं इस अवसर को भुना पाऊंगा और यहां से बेहतर प्रदर्शन करूंगा।' राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में 15 महीने तक रिहैबिलिटेशन से गुजरने वाले पंत के साथ इस बातचीत के दौरान टीम के साथी सूर्यकुमार यादव भी मौजूद थे। पंत ने उस समय को याद किया जब सूर्यकुमार की मौजूदगी ने उन्हें एनसीए में अपने चोट प्रबंधन कार्यक्रम के अकेलेपन से निपटने में मदद की थी। पंत ने कहा, यहां टीम को देखना और उनसे फिर से मिलना, समय बिताना, उनके साथ मौज-मस्ती करना, उनसे बातचीत करना, मुझे वाकई बहुत अच्छा लगा।