फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्थडे पर भी खामोश रहा हरमनप्रीत का बल्ला, फाइनल में भी नहीं खेल पाईं कप्तानी पारी

Sun, 08 Mar 2020 05:59 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
हरमनप्रीत कौर - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर के लिए रविवार का दिन बेहद महत्वपूर्ण, क्योंकि वह अपना 31वां जन्मदिन मना रहीं थीं। मगर इस खास मौके को भुनाने में वह कामयाब नहीं रहीं।  
विज्ञापन

2 of 6
हरमनप्रीत कौर - फोटो : social media
मौका था आईसीसी महिला वर्ल्ड टी-20 का खिताबी मुकाबला। फाइनल में सभी को उम्मीदें थी कि हरमनप्रीत का बल्ला चलेगा, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं हुआ। वह केवल चार रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। 
विज्ञापन

3 of 6
harmanpreet kaur
भारत पहली बार महिला टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा था। ऐसे में लोगों की उम्मीदें इस बात पर टिकी थी कि टीम के सभी खिलाड़ी मिलकर विश्व कप जीत के साथ अपने कप्तान को जन्मदिन के मौके पर उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा का तोहफा दें, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 

4 of 6
harmanpreet kaur - फोटो : file photo
पूरे टूर्नामेंट में हरमनप्रीत का बल्ला खामोश रहा। खिताबी मुकाबले में हरमनप्रीत से उम्मीद थी कि वह अपने जन्मदिन को खास बनाएंगी और टीम इंडिया को पहली बार विश्व विजेता का खिताब दिलाएंगी, लेकिन हुआ ठीक इसके उलट। कप्तान हरमनप्रीत कौर के लिए आठ मार्च का दिन वाकई अच्छा नहीं रहा।
विज्ञापन

5 of 6
harmanpreet kaur
अगर पूरे टूर्नामेंट की बात की जाए तो कप्तान हरमप्रीत कौर के बल्ले से पांच मैचों में केवल 30 रन निकले हैं। ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को खिताबी मुकाबले में भारत को 85 रन के विशाल अंतर से हराकर पांचवीं बार महिला वर्ल्ड टी-20 का खिताब अपने नाम किया। छठी बार फाइनल खेल रही ऑस्ट्रेलियाई टीम ने खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया को करारी शिकस्त दी। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हरमनप्रीत कौर
पूरे टूर्नामेंट में हरमनप्रीत कौर का प्रदर्शन
 
रन  खिलाफ
4 ऑस्ट्रेलिया
15 श्रीलंका
1  न्यूजीलैंड  
8 बांग्लादेश  
2 ऑस्ट्रेलिया
 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें