फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट और ग्लैमर का कनेक्शन: ईशान-अदिति से हार्दिक-माहिका तक, जब चर्चा में आए रिश्ते; बढ़ी फैंस की दिलचस्पी

Mon, 09 Mar 2026 10:02 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

टी20 विश्व कप जीत के बाद टीम इंडिया के जश्न में क्रिकेट के साथ ग्लैमर की भी झलक देखने को मिली।ईशान किशन अदिति हुंडिया और हार्दिक पांड्या माहिका शर्मा के साथ मैदान पर नजर आए, जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।
विज्ञापन
1 of 8
हार्दिक पांड्या-माहिका शर्मा-अदिति हुंडिया-ईशान किशन - फोटो : PTI
भारत की टी20 विश्व कप जीत के बाद मैदान पर सिर्फ ट्रॉफी ही नहीं, बल्कि क्रिकेट और ग्लैमर का दिलचस्प मेल भी देखने को मिला। फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर जैसे ही टीम इंडिया ने खिताब अपने नाम किया, खिलाड़ियों के साथ उनके परिवार और करीबी भी मैदान पर पहुंच गए। इसी जश्न के बीच दो ऐसे पल सामने आए, जिन्होंने सोशल मीडिया पर अलग ही चर्चा छेड़ दी, जब ईशान किशन अपनी गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया के साथ और हार्दिक पांड्या अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ जीत का जश्न मनाते नजर आए। मैदान पर दोनों खिलाड़ियों की अपने-अपने पार्टनर्स के साथ तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल होने लगे। क्रिकेट के इस ऐतिहासिक पल में ग्लैमर की झलक ने फैंस की दिलचस्पी और भी बढ़ा दी।
विज्ञापन

2 of 8
ईशान किशन-अदिति हुंडिया - फोटो : X
ईशान के साथ दिखीं अदिति हुंडिया
टीम इंडिया के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने जीत के बाद अपनी गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया के साथ मैदान पर खास अंदाज में जश्न मनाया। दोनों ने साथ में तस्वीरें खिंचवाईं और यह पल सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया गया।अदिति हुंडिया जयपुर की रहने वाली एक मॉडल हैं और मिस इंडिया प्रतियोगिता की फाइनलिस्ट भी रह चुकी हैं। उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई इंटरनेशनल स्कूल ऑफ जयपुर से की और इसके बाद सेंट जेवियर्स कॉलेज, जयपुर से बीबीए की डिग्री हासिल की।

विज्ञापन

3 of 8
अदिति हुंडिया - फोटो : Aditi Hundia (instagram)
2017 में फेमिना मिस इंडिया पेजेंट की फाइनलिस्ट बनने के बाद अदिति को देशभर में पहचान मिली। इसके बाद 2018 में मिस दिवा से जुड़ने के बाद भी वह सुर्खियों में रहीं। मॉडलिंग के साथ-साथ उन्होंने अपना देसी फैशन ब्रांड ‘लेबल अदिति हुंडिया’ भी शुरू किया, जो उनके एंटरप्रेन्योर बनने की दिशा में बड़ा कदम माना जाता है।

4 of 8
अदिति हुंडिया - फोटो : Aditi Hundia (instagram)
सोशल मीडिया पर भी अदिति की अच्छी खासी लोकप्रियता है। वह कई फैशन ब्रांड्स के साथ डिजिटल कैंपेन में काम कर चुकी हैं। आईपीएल मैचों के दौरान भी उन्हें कई बार स्टेडियम में देखा गया है, जहां उनकी मौजूदगी अक्सर चर्चा का विषय बन जाती है।
विज्ञापन

5 of 8
हार्दिक-माहिका - फोटो : IANS
हार्दिक के साथ नजर आईं माहिका शर्मा
वहीं स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या भी इस जश्न के दौरान अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ नजर आए। दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए और फैंस के बीच खूब चर्चा में रहे। माहिका शर्मा मॉडल और अभिनेत्री हैं, जो सोशल मीडिया पर फैशन और फिटनेस से जुड़ा कंटेंट भी शेयर करती हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा नई दिल्ली के नेवी चिल्ड्रन स्कूल से पूरी की और बाद में इकोनॉमिक्स और फाइनेंस की पढ़ाई की।

विज्ञापन

6 of 8
माहिका शर्मा - फोटो : Mahieka Sharma (instagram)
पढ़ाई के बाद माहिका ने मॉडलिंग और एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। उन्होंने फ्रीलांस मॉडल के रूप में अपने करियर की शुरुआत की और बाद में कई प्रोजेक्ट्स में नजर आईं। वह रैपर रागा के एक म्यूजिक वीडियो में दिखाई दीं और फिल्मों में भी छोटी-छोटी भूमिकाएं निभा चुकी हैं। इनमें ओमंग कुमार की फिल्म ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ (2019) भी शामिल है, जिसमें वह अभिनेता विवेक ओबेरॉय के साथ नजर आई थीं।
विज्ञापन

7 of 8
माहिका शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम-@mahiekasharma
मॉडलिंग के क्षेत्र में भी माहिका ने अपनी पहचान बनाई है। वह अनीता डोंगरे, रितु कुमार, तरुण तहिलियानी, मनीष मल्होत्रा और अमित अग्रवाल जैसे बड़े फैशन डिजाइनर्स के लिए रैंप वॉक कर चुकी हैं। उनके काम को देखते हुए उन्हें 2024 के इंडियन फैशन अवॉर्ड्स में मॉडल ऑफ द ईयर (न्यू एज) का खिताब भी मिल चुका है।
विज्ञापन

8 of 8
भारतीय खिलाड़ियों का परिवार के साथ जश्न - फोटो : ICC/BCCI
जीत के जश्न में दिखा क्रिकेट-ग्लैमर का मेल
टी20 विश्व कप की जीत टीम इंडिया के लिए ऐतिहासिक पल था, लेकिन इस जश्न में खिलाड़ियों के निजी रिश्तों की झलक ने फैंस के लिए इसे और भी खास बना दिया। ईशान-अदिति और हार्दिक-माहिका की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर क्रिकेट और ग्लैमर के इस कनेक्शन को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया। यही वजह है कि टीम इंडिया की जीत के साथ-साथ इन रिश्तों की चर्चा भी फैंस के बीच खूब देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें