भारतीय टीम
- फोटो : BCCI
सेमीफाइनल में सुपर-8 ग्रुप-1 यानी भारत के ग्रुप में शीर्ष पर रहने वाली टीम का सामना दूसरे ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम से होगा। वहीं, ग्रुप-1 में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम का सामना ग्रुप-2 में शीर्ष पर रहने वाली टीम से होगा। अगर भारतीय टीम अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहती है तो भी गुयाना में दूसरा सेमीफाइनल खेलेगी, जो भारतीय समयानुसार रात आठ बजे से खेला जाएगा। गुयाना में 27 जून को भारी बारिश की चेतावनी है। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, उस दिन गुयाना में 75 प्रतिशत बारिश की संभावना है। वहीं, 90 प्रतिशत यानी लगभग पूरे दिन आसमान बादलों से घिरा रहेगा। ऐसे में मैच के धुलने की भी संभावना है। अगर ऐसा होता है तो सुपर-8 में टीमों की स्थिति महत्वपूर्ण होगी।