फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 WC: 'कभी-कभी बुरे समय से भी गुजरना पड़ता है', हार्दिक पांड्या ने अपने हालिया संघर्षों पर किया बड़ा खुलासा

Sun, 02 Jun 2024 06:58 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क

सार

हार्दिक को आईपीएल 2024 के लिए मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाए जाने के बाद, उन्हें फैंस से काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी। फैंस ने स्टेडियम में उनकी जमकर हूटिंग भी की थी। अब उन्होंने इन सभी चुनौतियों को लेकर बातचीत की है।
विज्ञापन
1 of 4
हार्दिक पांड्या - फोटो : ICC/T20 World Cup
टी20 विश्व कप में भारतीय टीम काफी हद तक उपकप्तान हार्दिक पांड्या के प्रदर्शन पर भी निर्भर रहेगी। हार्दिक के लिए भले ही आईपीएल कुछ खास नहीं रहा हो, लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनका जलवा रहा है। पिछले साल वनडे विश्व कप के बाद हार्दिक पहली बार कोई अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट खेलने जा रहे हैं। पांच जून को आयरलैंड के खिलाफ होने वाले मैच में उन पर सभी की निगाहें टिकी होंगी। हार्दिक ने शनिवार को बांग्लादेश के खिलाफ अभ्यास मैच में एक विकेट लिया और 23 गेंद में दो चौके और चार छक्के की मदद से 40 रन की पारी खेली। हालांकि, हार्दिक के लिए पिछला कुछ समय अच्छा नहीं रहा है। हाल ही में उनके और पत्नी नताशा स्टैनकोविच के बीच अनबन की खबरें भी सामने आई थीं। अब भारतीय उपकप्तान ने गुजरे हुए वक्त के बारे में अपनी चुप्पी तोड़ी है। 
विज्ञापन

2 of 4
हार्दिक पांड्या - फोटो : ICC/T20 World Cup
दरअसल, हार्दिक को आईपीएल 2024 के लिए मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाए जाने के बाद, उन्हें फैंस से काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी। फैंस ने स्टेडियम में उनकी जमकर हूटिंग भी की थी। इतना ही नहीं आईपीएल में न तो गेंद से और न ही बल्ले से वह कमाल दिखा पाए। हालांकि, अब वह आईपीएल कैंपेन को भूलकर टी20 विश्व कप को अपना प्रदर्शन सुधारने और दुनिया को अपनी क्षमता दिखाने के लिए इस्तेमाल करते दिखेंगे। आईपीएल में खराब प्रदर्शन के बावजूद चयनकर्ताओं ने उन्हें टीम में चुना और अब उनके पास टीम को दूसरा टी20 विश्व कप खिताब दिलाने का शानदार मौका है।
विज्ञापन

3 of 4
हार्दिक पांड्या-रोहित शर्मा - फोटो : IPL
30 साल के हार्दिक ने एक चैट शो के दौरान कहा- मुझे लगता है कि आपको खुद से और बुरे वक्त से लड़ते रहना चाहिए। कभी-कभी जिंदगी आपको उस स्थिति में पहुंचा देती है, जहां चीजें मुश्किल होती हैं। मुझे लगता है कि अगर आप मुश्किल परिस्थिति में मैदान या उस खेल को छोड़ देते हैं तो आप उस मुकाम तक नहीं पहुंच सकेंगे, या वह नतीजा नहीं पा सकेंगे, जिसका आपने सपना देखा है। हां, मेरे लिए पिछला कुछ समय मुश्किलों से भरा रहा है। हालांकि, मैं प्रक्रिया पर ध्यान देता हूं। मेरा जो रूटीन पहले था, उसी रूटीन को मैं अब भी फॉलो कर रहा हूं। 
विज्ञापन

4 of 4
हार्दिक पांड्या - फोटो : IPL/BCCI
हार्दिक ने कहा, 'चीजें होती रहती हैं। कभी-कभी आपका समय अच्छा होता है और कभी-कभी आपको बुरे वक्त से गुजरना पड़ता है। ऐसी चीजें जीवन में होती रहती हैं। इसका कुछ नहीं किया जा सकता। मैं अब तक के अपने जीवन में इस स्थिति से कई बार गुजर चुका हूं। मुझे यकीन है कि मैं अब भी इस स्थिति से बाहर निकल जाऊंगा।' भारत ने अपना वार्म अप मैच में बांग्लादेश को 60 रन से हरा दिया। 2007 की यह चैंपियन टीम अपने अभियान की शुरुआत पांच जून को आयरलैंड के खिलाफ मैच से करेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें