41 वर्षीय बेली ऑस्ट्रेलिया के कप्तान भी रह चुके हैं। उन्हें ऑस्ट्रेलिया के सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षकों में से एक माना जाता है। जब मार्श और जोश हेजलवुड मैदान से बाहर गए तो हॉज और मैकडोनाल्ड को भी फील्डिंग के लिए आना पड़ा।
विज्ञापन
1 of 4
मिचेल मार्श, जॉर्ज बेली
- फोटो : Cricket Australia
ऑस्ट्रेलिया का पहला आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 वार्मअप मैच मंगलवार को विचित्र परिस्थितियों में शुरू हुआ जब टीम नामीबिया के खिलाफ अपने खेल के लिए नियम 11 के बजाय केवल नौ खिलाड़ियों को मैदान पर उतार सकी। इसके बाद कंगारू टीम को मुख्य चयनकर्ता और कोच को मैदान पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ा। त्रिनिदाद के क्वींस पार्क ओवल में खेले गए इस प्रैक्टिस मैच को ऑस्ट्रेलिया ने आसानी से 10 ओवर में जीत लिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नामीबिया ने नौ विकेट पर 119 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर के नाबाद 54 रनों की बदौलत 10 ओवरों में तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
ऑस्ट्रेलिया बनाम नामीबिया
- फोटो : Cricket Australia/ICC
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श के टॉस जीतने के बाद जब मैच शुरू हुआ तो मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली और फील्डिंग कोच आंद्रे बोरोवेक को मैदान में उतारा। यह दोनों बिना अनमार्क्ड जर्सी के साथ मैदान पर उतरे। ऑस्ट्रेलियाई टीम अभी भी विश्व कप टीम के छह सदस्यों पैट कमिंस, ट्रेविस हेड, मार्कस स्टोइनिस, मिचेल स्टार्क, ग्लेन मैक्सवेल और कैमरन ग्रीन के बिना है। उन्हें आईपीएल में अपनी ड्यूटी के बाद कुछ समय के लिए आराम दिया गया है। ये सभी फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में हैं।
विज्ञापन
3 of 4
ऑस्ट्रेलिया बनाम नामीबिया
- फोटो : Cricket Australia/ICC
41 वर्षीय बेली ऑस्ट्रेलिया के कप्तान भी रह चुके हैं। उन्हें ऑस्ट्रेलिया के सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षकों में से एक माना जाता है। पिछले साल वनडे विश्व कप के दौरान अहमदाबाद में हुए फाइनल में कप्तान पैट कमिंस का टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला बेली द्वारा ही लिया गया था। 46 वर्षीय बोरोवेक विक्टोरियन प्रीमियर क्रिकेट लीग में जिलॉन्ग के पूर्व विकेटकीपर हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बताया कि बेली और बोरोवेक बल्लेबाजी कोच ब्रैड हॉज और मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड के साथ टीम के साथ हैं। जब मार्श और जोश हेजलवुड मैदान से बाहर गए तो हॉज और मैकडोनाल्ड को भी फील्डिंग के लिए आना पड़ा।
हेजलवुड ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की वेबसाइट से कहा- निश्चित तौर पर हमारे पास खिलाड़ियों का पूरा कोटा नहीं था, लेकिन जो खिलाड़ी खेले, उनमें से कुछ लंबे समय तक आराम करने के बाद टीम में आए हैं। हमें पता है कि कई गेंदबाज लंबे ब्रेक से आ रहे हैं जो हमारे सिस्टम में काफी असामान्य है। हालांकि, मैदान पर जाना और मैच प्रैक्टिस मिलना काफी शानदार रहा। खेलना हमेशा ट्रेनिंग सेशन से अलग होता है।