भारत के शीर्ष चार बल्लेबाजों में केएल राहुल का औसत सबसे खराब और विराट कोहली का औसत सबसे अच्छा है। आइए जानते हैं टी20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल सभी बल्लेबाजों का इस साल कैसा प्रदर्शन रहा है...
टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया की घोषणा हो चुकी है। 15 सदस्यीय टीम में चार बल्लेबाज, दो विकेटकीपर, चार ऑलराउंडर, एक स्पिनर और चार तेज गेंदबाजों को शामिल किया गया है। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम पर 2007 के बाद ट्रॉफी देश में लाने की दारोमदार है। ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया के बल्लेबाजों की अग्निपरीक्षा होनी है। शीर्ष क्रम मजबूत है, लेकिन मध्यक्रम के प्रदर्शन में निरंतरता की कमी है। मध्यक्रम की जिम्मेदारी सूर्यकुमार यादव के ऊपर है। उन्होंने इस साल टी20 में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।
विज्ञापन
2 of 11
विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव
- फोटो : अमर उजाला
भारत के शीर्ष चार बल्लेबाजों में केएल राहुल का औसत सबसे खराब और विराट कोहली का औसत सबसे अच्छा है। आइए जानते हैं टी20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल सभी बल्लेबाजों का इस साल कैसा प्रदर्शन रहा है...
विज्ञापन
रोहित शर्मा
3 of 11
रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने अब तक 136 टी-20 में 31.75 की औसत से 3620 रन बनाए हैं। उनके नाम टी-20 में सबसे ज्यादा चार शतक हैं। इसके अलावा उनके नाम 28 अर्धशतक भी हैं। वहीं, रोहित का स्ट्राइक रेट 140.64 का है। रोहित का टी-20 में हाईएस्ट स्कोर 118 रन का है। उन्होंने इस साल 17 पारियों में 26.43 की औसत से 423 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 143.38 का रहा है। वह दो बार 50 से ज्यादा रन बनाने में सफल रहे हैं।
केएल राहुल
4 of 11
केएल राहुल
- फोटो : सोशल मीडिया
ओपनर राहुल का फॉर्म पिछले कुछ समय से चिंता का विषय रहा है। एशिया कप में भी वह अपने टच में नहीं दिखे थे। 2022 में राहुल ज्यादातर चोट से जूझते रहे हैं। इस वजह से उन्हें इंग्लैंड और वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम में नहीं चुना गया था। हालांकि, अब वह पूरी तरह फिट हो चुके हैं। राहुल के नाम 61 टी-20 में 39.26 की औसत और 140.92 के स्ट्राइक रेट से 1963 रन हैं। उनके नाम इस फॉर्मेट में दो शतक और 17 अर्धशतक हैं। उन्होंने इस साल पांच पारियों में 26.4 की औसत से 132 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 122.22 का रहा है। राहुल एक बार 50 से ज्यादा रन बनाने में सफल रहे।
विज्ञापन
विराट कोहली
5 of 11
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
इस महीने से पहले विराट कोहली को टी-20 फॉर्मेट से बाहर करने की मांग की जा रही थी। हालांकि, एशिया कप कोहली के वरदान साबित हुआ। उन्होंने न सिर्फ इस टूर्नामेंट से अपना खोया हुआ फॉर्म वापस पाया, बल्कि टी-20 अंतरराष्ट्रीय में अपना पहला शतक भी जड़ दिया। कोहली ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 104 मैचों में 51.94 की औसत और 138.38 के स्ट्राइक रेट से 3584 रन बनाए हैं। उनके नाम इस फॉर्मेट में एक शतक और 32 अर्धशतक है। 2022 में उनके प्रदर्शन को देखें तो उन्होंने नौ पारियों में 51 की औसत से 357 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 142.8 का रहा है। कोहली ने चार बार 50 से ज्यादा रन की पारी खेली है।
विज्ञापन
सूर्यकुमार यादव
6 of 11
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
मध्यक्रम के बल्लेबाज सूर्यकुमार का प्रदर्शन हाल के महीनों में शानदार रहा है। उन्होंने अब तक 28 टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 36.86 की औसत और 173.29 के स्ट्राइक रेट से 811 रन बनाए हैं। उनके नाम एक शतक और छह अर्धशतक हैं। 2022 में सूर्यकुमार ने टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 17 पारियों में 37.8 की औसत से 567 रन बनाए हैं। सूर्या का स्ट्राइक रेट 182.31 का रहा है। उन्होंने चार बार 50 से ज्यादा रन की पारी खेली है।
विज्ञापन
ऋषभ पंत
7 of 11
ऋषभ पंत
- फोटो : सोशल मीडिया
विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का फॉर्म टी-20 फॉर्मेट में कुछ खास नहीं रहा है। 58 टी-20 में पंत ने 23.95 की औसत और 126.39 के स्ट्राइक रेट से 934 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से इस फॉर्मेट में सिर्फ तीन अर्धशतक निकले हैं। 2022 में भी पंत कुछ खास नहीं कर सके हैं। उन्होंने 16 पारियों में 25.91 की औसत से सिर्फ 311 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 133.47 का रहा है।
हार्दिक पांड्या
8 of 11
हार्दिक पांड्या
- फोटो : सोशल मीडिया
टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने अब तक भारत के लिए 70 टी-20 में 23.26 की औसत और 144.68 के स्ट्राइक रेट से 884 रन बनाए हैं। वहीं, 54 विकेट भी लिए हैं। इस साल हार्दिक ने देश के लिए 15 पारियों में 331 रन बनाए हैं। उनका औसत 30.09 और स्ट्राइक रेट 142.06 का रहा है। हार्दिक ने एक अर्धशतक लगाया है। टी20 वर्ल्ड कप में उनसे बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद है।
दिनेश कार्तिक
9 of 11
दिनेश कार्तिक
- फोटो : सोशल मीडिया
अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने इस साल आईपीएल में कई शानदार पारियां खेलीं और अपनी टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए मैच फिनिश किया। इसी वजह से उनकी टीम इंडिया में वापसी हुई। भारतीय टीम में भी इस साल उन्होंने कई मैच जिताऊ पारियां खेली हैं। ऐसे में उनका रोल काफी अहम होगा। कार्तिक ने भारत के लिए 50 टी-20 में 28.19 की औसत और 139.95 के स्ट्राइक रेट से 592 रन बनाए हैं। कार्तिक ने 2022 में 14 पारियों में 21.44 की औसत से 193 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 133.1 का रहा है। कार्तिक ने एक अर्धशतक भी लगाया है।
दीपक हुड्डा
10 of 11
दीपक हुड्डा
- फोटो : सोशल मीडिया
पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बाद दीपक हुड्डा की टीम इंडिया में एंट्री हुई। इसके बाद से उन्होंने कई अहम पारियां खेली हैं। टी-20 वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई टीम में कोहली तीसरे और सूर्यकुमार चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए दिखेंगे। ऐसे में दीपक को मैच फिनिशर की भूमिका दी जाएगी, जबकि इस भूमिका में वह कुछ खास नहीं कर पाए हैं। दीपक ने अब तक 12 टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 41.86 की औसत और 155.85 के स्ट्राइक रेट से 293 रन बनाए हैं। इसमें एक शतक शामिल है। हुड्डा ने इस साल नौ पारियों में 41.85 की औसत से 293 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 155. 85 का रहा है।
रवींद्र जडेजा का चोटिल होना इस ऑलराउंडर के वरदान साबित हुआ। अक्षर भारतीय टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया जाएंगे। वह टीम इंडिया के लिए काफी अहम रहने वाले हैं। अक्षर आखिरी ओवरों में बड़े हिट लगाने में माहिर हैं। इसके अलावा वह सधी हुई ऑर्थोडॉक्स स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं। अक्षर ने अब तक 26 टी-20 में 137.38 के स्ट्राइक रेट से 147 रन बनाए हैं। इसके अलावा 21 विकेट भी लिए हैं। इस साल अक्षर की बल्लेबाजी की बात करें तो उन्होंने सात पारियों में 17.25 की औसत से 69 रन बनाए हैं। वह निचले क्रम में उपयोगी पारियां खेल सकते हैं।