फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बल्लेबाजी के दौरान बल्ला छोड़ टॉयलेट की तरफ भागा बल्लेबाज, हर कोई हुआ लोटपोट

Wed, 23 Oct 2019 07:50 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सुलेमान रुन्सेवे - फोटो : अमर उजाला
अबू धाबी में खेले जा रहे टी-20 वर्ल्ड कप क्वालीफायर मैच के दौरान मजेदार घटना घटी जिसे देखकर हर कोई लोटपोट हो गया। सोमवार को खेले गए मुकाबले में कनाडा और नाइजीरिया की टीम आमने-सामने थी। मैच में नाइजीरिया की टीम बल्लेबाजी कर रही थी तभी खेल को थोड़ी देर को रोकना पड़ गया।
विज्ञापन

2 of 4
नाइजीरिया बल्लेबाज - फोटो : social media
दरअसल नाइजीरिया की तरफ से बल्लेबाजी कर रहे सुलेमान रुन्सेवे आठवें ओवर में अचानक ने भागकर मैदान के बाहर चले गए। हालांकि उस वक्त तक कारण पता नहीं चलने की वजह से मैदान पर असमंजस की स्थिति बन गई और हर कोई परेशान हो गया। काफी देर तक रुन्सेवे के वापस नहीं आने पर कप्तान एडेमोला ओनिकोई खुद बल्लेबाजी करने के लिए मैदान में जाने लगे।
विज्ञापन

3 of 4
नाइजीरिया क्रिकेट - फोटो : social media
लेकिन उसी वक्त अंपायरों की नजर रुन्सेवे पर पड़ी और उन्होंने कप्तान ओनिकोई को वापस जाने का इशारा कर दिया। दरअसल मैच के दौरान बल्लेबाजी कर रहे रुन्सेवे को पेशाब लग गई जिसके बाद वे बिना बताए ही मैदान छोड़कर भाग गए। बाद में उन्होंने थाई पैड पर पहनकर मैदान में वापसी की और बल्लेबाजी की। 
 
विज्ञापन

4 of 4
नाइजीरिया क्रिकेट - फोटो : social media
जहां तक बात है मैच की तो कनाडा की टीम ने नाइजीरिया को 50 रनों से हरा दिया। कनाडा के 160 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए नाइजीरिया की टीम 20 ओवर में 109 रन ही बना पाई। मैच में दोबार से बल्लेबाजी करने आये रुन्सेवे ने 27 गेंदों में 27 रन बनाए लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें