टी-10 लीग का तीसरा एडिशन 14 नवंबर से शुरू हो रहा है। इसमें 8 टीमें भाग लेंगी। यह टूर्नमेंट अबू धाबी के जायद क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। आठ टीमों को चार-चार के दो ग्रुप में बांटा गया है। इसमें कई मौजूदा और रिटायर्ड खिलाड़ी खेल रहे हैं। इस लीग में इयॉन मॉर्गन, मोहम्मद नबी, युवराज सिंह, क्रिस लिन, कायरन पोलार्ड और लसिथ मलिंगा भी खेलेगें। 2017 में हुए पहले एडिशन में केरला किंग्स ने जीत हासिल की थी वहीं पिछले साल नॉर्थन वॉरियर्स ने बीते साल खिताब पर कब्जा किया था।
ग्रुप ए: बांग्ला टाइगर्स, डेकन ग्लेडिएटर्स, दिल्ली बुल्स, कर्नाटक टस्कर्स
ग्रुप बी: मराठा अरेबियंस, कलंदर्स, नॉर्दन वॉरियर्स, टीम अबू धाबी