फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी : सुरेश रैना फिर से फ्लॉप, नौवें दिन खेले गए सभी मैचों के नतीजे

Mon, 18 Jan 2021 11:34 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 3
सुरेश रैना
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी सोमवार को कुल नौ मुकाबले खेले गए। आइए जानते हैं नौवें दिन खेले गए सभी मैचों के नतीजेः

ग्रुप ए
उत्तर प्रदेश बनाम कर्नाटक
कर्नाटक ने उत्तर प्रदेश को पांच विकेट से हराया। यूपी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 132 रन बनाए। सुरेश रैना सिर्फ 4 रन बना पाए। जवाब में कर्नाटक ने पांच विकेट पर 136 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। श्रेयस गोपाल ने 47 रन बनाए।

रेलवे बनाम जम्मू कश्मीर
रेलवे को सात विकेट से हार मिली। रेलवे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 133 रन बनाए। जवाब में जम्मू कश्मीर ने 3 विकेट पर 135 रन बनाए।

पंजाब बनाम त्रिपुरा
इस मैच में पंजाब ने त्रिपुरा को 22 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने तीन विकेट पर 183 रन बनाए। मनदीप सिंह ने नाबाद 99 रन बनाए। जवाब में त्रिपुरा की टीम 4 विकेट पर 161 रन बना पाई।
विज्ञापन

ग्रुप बी
झारखण्ड बनाम हैदराबाद
यह मुकाबला टाई हो गया और एलिमिनेटर ओवर में झारखण्ड की जीत हुई। पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 8 विकेट पर 139 रन बनाए। जवाब में झारखण्ड ने 9 विकेट पर 139 रन बनाए।

असम बनाम ओडिशा
असम को 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। असम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 148 रन बनाए। जवाब में ओडिशा ने छह विकेट पर 154 रन बनाकर मैच जीत लिया।

तमिलनाडु बनाम बंगाल
तमिलनाडु ने बंगाल को आठ विकेट से हरा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रुप सी
महाराष्ट्र बनाम हिमाचल प्रदेश
हिमाचल ने 4 विकेट से जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए महाराष्ट्र ने 9 विकेट पर 117 रन बनाए। जवाब में हिमाचल ने छह विकेट पर 121 रन बनाकर मैच अपने नामकर लिया। ऋषि धवन ने नाबाद 61 रन बनाए। वहीं, गेंदबाजी में भी धवन ने तीन विकेटचटकाए।

बड़ौदा बनाम गुजरात
इस मुकाबले में बड़ौदा ने 12 रनों से जीत हासिल की। पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ौदा ने 4 विकेट पर 176 रन बनाए, जवाब में गुजरात ने 9 विकेट पर 164 रन बनाए।

छत्तीसगढ़ बनाम उत्तराखंड
यह मैच टाई हो गया लेकिन छत्तीसगढ़ ने सुपर ओवर जीत लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए उत्तराखंड ने 8 विकेट पर 167 रन बनाए। जवाब में छत्तीसगढ़ ने 9 विकेट पर 167 रन बनाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें