फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोनी की तरह प्लानिंग कर मसूद अजहर को फंसाया, भारतीय राजदूत ने दिया 'कैप्टन कूल' का उदाहरण

Thu, 02 May 2019 06:36 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ms dhoni and Syed Akbaruddin
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) ने बुधवार को पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मौलाना मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित कर दिया। मसूद अजहर के वैश्विक आतंकी घोषित होने पर इसे भारत की कूटनीतिक जीत के तौर पर देखा जा रहा है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
masood azhar - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि भारत 2009 से ही मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित कराने की कोशिशों में जुटा था, लेकिन पाकिस्तान के मित्र राष्ट्र चीन की तरफ से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत के इस प्रस्ताव के खिलाफ हर बार वीटो करके इस आतंकी को बचा ले गया। 
विज्ञापन

3 of 5
सैयद अकबरूद्दीन
भारतीय राजदूत अकबरुद्दीन ने दिया धोनी का उदाहरण
संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत और स्थाई प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित होने के बाद एक ट्वीट किया, 'मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र में वैश्विक आंतकी घोषित किया गया। आप सभी के समर्थन के लिए आभार। इसमें बड़े-छोटे सभी साथ आए।'

4 of 5
ms dhoni
मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित कराने के लिए भारत के 10 साल लंबे इंतजार के बावजूद हार न मानने पर अकबरुद्दीन ने अपने धैर्य के लिए चर्चित और भारत को दो क्रिकेट वर्ल्ड कप जिताने वाले एमएस धोनी का जिक्र किया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सैयद अकबरुद्दीन
2016 और 2017 में मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित कराने की असफलता देख चुके अकबरुद्दीन ने अब आखिरकार 2019 में मिली इस कामयाबी के बारे में कहा, 'मैं एमएस धोनी के दृष्टिकोण में यकीन करता हूं...ये सोचते हुए कि किसी लक्ष्य को पूरा करने की कोशिश के दौरान आप जितना सोचते हैं उससे कहीं ज्यादा वक्त होता है। कभी मत कहिए समय खत्म हो गया, कभी भी जल्द हार मत मानिए।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें