सूर्यकुमार यादव
- फोटो : BCCI
जडेजा ने कहा- एबी डिविलियर्स उन बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक हैं जिन्हें हमने देखा है, इसमें कोई संदेह नहीं है। सूर्यकुमार की निरंतरता थोड़ी अधिक है। मुझे लगता है कि वह डिविलियर्स के हिटिंग स्किल के साथ अपने गेम में पावर भी जोड़ते हैं। सूर्यकुमार की कलाई का खेल डिविलियर्स से थोड़ा बेहतर है। कलाई का खेल डिविलियर्स के पास नहीं था। तो आप जिन हिस्सों में छक्के लगाने की बात करते हैं, वे सभी कलाई के कारण हैं। मैदान के हर तरफ सूर्या की कलाई डिविलियर्स से भी बेहतर काम करती है।