फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन के बाद बोले सुरेश रैना, घुटने की दूसरी सर्जरी कराने का फैसला मुश्किल था

Sun, 11 Aug 2019 02:45 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सुरेश रैना - फोटो : अमर उजाला
भारतीय टीम से बाहर चल रहे मध्यक्रम के बल्लेबाज सुरेश रैना ने कहा कि दूसरी बार घुटने का ऑपरेशन कराने का फैसला मुश्किल था, क्योंकि उन्हें पता था कि इसके कारण वह कुछ महीनों के लिए क्रिकेट से दूर हो जाएंगे। बाएं हाथ के बल्लेबाज रैना ने कुछ दिन पहले घुटने का ऑपरेशन कराया है।
विज्ञापन

2 of 4
सुरेश रैना - फोटो : social Media
इस चोट के कारण वह पिछले सत्र से परेशान थे और इससे उबरने के लिए उन्हें कम से कम छह हफ्ते के कड़े रिलैबिलिटेशन से गुजरना होगा। इसके कारण वह महीने के अंत में शुरू होने वाले अधिकांश घरेलू सत्र से बाहर रहेंगे।रैना ने सोशल मीडिया पर लिखा कि,
ईमानदारी से कहूं तो दूसरी बार घुटने का ऑपरेशन कराने का फैसला कड़ा था, क्योंकि मुझे पता था कि इसके कारण मैं कुछ महीनों के लिए बाहर हो जाऊंगा और कुछ हफ्ते पहले तक मैं इसके लिए तैयार नहीं था। इसके बाद दर्द बढ़ गया और मुझे पता था कि इससे बाहर निकलने का सिर्फ एक तरीका है।
विज्ञापन

3 of 4
सुरेश रैना
उन्होंने कहा कि, ‘मुझे उम्मीद है कि मैं जल्द ही अपने पैरों पर खड़ा हो जाऊंगा, मैदान पर उतरूंगा और जल्द ही अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए तैयार हो जाऊंगा।’  भारत की ओर से 18 टेस्ट, 226 एकदिवसीय और 78 टी-20 अंतरराष्ट्रीय खेलने वाले रैना ने पिछली बार लीड्स में जुलाई 2018 में इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में भारत का प्रतिनिधित्व किया था।
विज्ञापन

4 of 4
सुरेश रैना
उन्होंने कहा कि, ‘यह समस्या काफी पहले शुरू हो गई थी। 2007 में मैंने पहली बार घुटने की सर्जरी कराई और बाद में मैं मैदान पर उतरा और अपना शत प्रतिशत दिया, मेरे डाक्टरों और ट्रेनरों को इसके लिए धन्यवाद।’ रैना ने खुलासा किया, ‘पिछले कुछ वर्षों से हालांकि दर्द हो रहा था। इस दर्द का मेरे खेल पर असर नहीं पड़े इसके लिए ट्रेनरों ने मेरी काफी मदद की जिससे कि मेरे घुटनों पर अधिक जोर नहीं पड़े।’ रैना ने साथ देने के लिए अपने डाक्टरों, परिवार और मित्रों का शुक्रिया अदा किया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें