फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरेश रैना ने बताया- कैसे टीम इंडिया को विश्व चैंपियन बना सकते हैं एमएस धोनी

Thu, 07 Mar 2019 08:27 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
एमएस धोनी और सुरेश रैना - फोटो : twitter
टीम इंडिया के क्रिकेटर सुरेश रैना का मानना है कि पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी विश्व कप में लोअर मिडिल ऑर्डर में टीम इंडिया के लिए बेहतर साबित होंगे। 
विज्ञापन

2 of 5
ms dhoni out
साल 2011 में भारत को अपनी कप्तानी में विश्व कप जिताने वाले धोनी 2019 विश्व कप के लिए विकेटकीपर के तौर पर पहली पसंद माने जा रहे हैं। पर वह किस नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे, इस पर सवाल उठ रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
ms dhoni
रैना ने कहा कि धोनी के लिए सबसे बेहतर नंबर पांच या छह हो सकता है। वह गेम को बहुत अच्छे से समझते हैं। उनके पास कई साल का अनुभव है। जब भी जरूरत होगी, वह एक पारी को बना सकते हैं और उनकी फिनिशिंग प्रतिभा का कोई सानी नहीं है। 

4 of 5
ms dhoni
टीम इंडिया के लिए धोनी 340 वनडे खेल चुके हैं और 10 हजार से ज्यादा रन उनके नाम दर्ज हैं। एमएस धोनी साल 2019 में अच्छे फॉर्म का आनंद उठा रहे हैं और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वन-डे में उन्होंने इसे बखूबी साबित भी किया। हालांकि वह दूसरे वन-डे में सफल नहीं हुए और बिना खाता खोले पवेलियन लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ms dhoni
बहरहाल, साल 2019 में धोनी ने 150.50 की औसत से 301 रन बनाए, जो अब तक किसी भी बल्लेबाज द्वारा सर्वश्रेष्ठ है। अगर 300 वन-डे रन की बात की जाए तो किसी बल्लेबाज द्वारा यह दूसरी सर्वश्रेष्ठ औसत है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें