फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या बिना मैच खेले ही फिर टीम से बाहर हो जाएंगे रैना

Sun, 23 Oct 2016 01:29 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सुरेश रैना - फोटो : getty
लंबे समय बाद टीम इंडिया में वापसी करने वाले सुरेश रैना के सिर पर टीम से बाहर होने की तलवार एक बार फिर लटक रही है। यदि ऐसा होता है तो इसे रैना की बदकिस्मती ही कहा जाएगा। किसी की बदकिस्मति दूसरे के लिए अच्छी किस्मत बन जाती है क्योंकि रैना की जगह अंतिम ग्यारह में जगह पाने वाले केदार जाधव टीम में बने रहेंगे। उन्होंने शुरू के दोनों मैचों में अपनी उपयोगिता साबित की है। 

 
विज्ञापन

क्या बिना मैच खेले ही फिर टीम से बाहर हो जाएंगे रैना

2 of 5
सुरेश रैना - फोटो : getty
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही पांच मैंचों की श्रृंखला के दिल्ली में खेले गए मैच में आखिरी ओवर में मिली 6 रन से हार के बाद भारतीय टीम मोहाली में वापसी करना चाहेगी। लेकिन सुरेश रैना की बीमारी टीम इंडिया के लिए परेशानी का सबब बन गई है। लंबे अंतराल के बाद टीम इंडिया में सामिल किए गए रैना बुखार के कारण धर्मशाला और दिल्ली में हुए वनडे में नहीं खेल सके थे। उनकी जगह केदार जाधव को अंतिम ग्यारह में शामिल किया गया।

 
विज्ञापन

क्या बिना मैच खेले ही फिर टीम से बाहर हो जाएंगे रैना

3 of 5
सुरेश रैना
हालांकि केदार ने पहले वनडे में अपनी गेंदबाजी से कमाल दिखाया। वहीं दिल्ली में खेले गए दूसरे वनडे में बल्ले और गेंद दोनों से योगदान दिया। गेंदबाजी में एक विकेट हासिल किया और 41 रन भी बनाए। लेकिन उनका यह प्रयास टीम इंडिया को जीत नहीं दिला पाया। जाधव के आउट होते ही मैच का रुख पलट गया। 

 

क्या बिना मैच खेले ही फिर टीम से बाहर हो जाएंगे रैना

4 of 5
सुरेश रैना
रैना ने दिल्ली में खेले गए मैच से पहले नेट में अभ्यास जरूर किया था, मगर बुखार से पूरी तरह नहीं उभर पाने की वजह से मैच नहीं खेल सके। अब तीसरे वनडे मैच में भी वो खेल नहीं पाएंगे। तीसरे मैच के बाद भी टीम में उनका शामिल होना मुश्किल ही लग रहा है, क्योंकि इसके बाद चयनकर्ता बाकी के दो मैचों के लिए टीम का चयन करेंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या बिना मैच खेले ही फिर टीम से बाहर हो जाएंगे रैना

5 of 5
सुरेश रैना
29 वर्षीय रैना ने अपना आखिरी वनडे मैच अक्टूबर 2015 में खेला था। इसके बाद से खराब फॉर्म के चलते रैना टीम से बाहर चल रहे थे। न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के लिए उनकी वनडे टीम में वापसी हुई है। रैना रणजी में उत्तर प्रदेश टीम का हिस्सा हैं। मध्य प्रदेश के खिलाफ मैच में उन्होंने दोनों पारी में बल्लेबाजी नहीं की थी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें