काफी लंबे समय से बाहर चल रहे टीम इंडिया बल्लेबाज सुरेश रैना ने यो-यो टेस्ट पास कर लिया है। यो-यो टेस्ट में पास होने के बाद रैना ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'एनसीए में कई दिनों के हार्डवर्क के बाद आज मैंने अपना यो-यो और फिटनेस टेस्ट पास कर लिया। सभी अधिकारी, ट्रेनर और कोच को इसके बहुत-बहुत धन्यवाद। एनसीए में आकर ट्रेनिंग करना मेरे लिए हमेशा प्ररेणादायी रहा है।'
गौरतलब है कि इससे पहले हुए यो-यो टेस्ट में रैना नाकाम रहे थे। टीम से बाहर होने के बाद रैना लगातार अपनी फिटनेस पर मेहनत कर रहे हैं। ऐसे में यो-यो टेस्ट पास करने के बाद निश्चित तौर पर रैना के आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी।
पढ़ें-- सुरेश रैना ने पकड़ी ली है जिद, कहा- चयनकर्ताओं को खिलाना तो पड़ेगा ही
बता दें कि बीसीसीआई ने सभी खिलाड़ियों के लिए यो-यो टेस्ट को पास करना अनिवार्य कर दिया है। यो-यो टेस्ट में किसी भी खिलाड़ी को पास करने के लिए कम से कम 19 में से 16.1 के पैमाने को पूरा करना आवश्यक होता है। टेस्ट और वन-डे टीम से रैना लगभग 2 साल से बाहर चल रहे हैं। वही, इसी साल फरवरी में रैना ने टीम इंडिया के लिए इंग्लैंड के खिलाफ अपना आखिरी टी-20 मैच खेला था।
बता दें कि रैना ने साल 2015 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना आखिरी वन-डे और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना आखिरी टेस्ट खेला था। हालांकि अब यह देखना होगा कि यो-यो टेस्ट पास करने के बाद रैना को टीम इंडिया में जहग मिल पाती है या नहीं।
Cleared my Yo-Yo & fitness test today, after days of hard work at #NCA! Received tremendous support from all the trainers, coaches & officials. Thank you all! 👍 It’s always so encouraging to train here at #NCA, motivates me to push my limits and bring the best out of me. 💪
A post shared by Suresh Raina (@sureshraina3) on Dec 20, 2017 at 8:24pm PST