फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raina On Hardik: रैना बोले- सफेद गेंद के प्रारूप मे बतौर कप्तान चमत्कार कर सकते हैं हार्दिक; कपिल से की तुलना

Sun, 31 Aug 2025 09:56 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सिर्फ हार्दिक ही नहीं, रैना ने शुभमन गिल का भी नाम लिया। उन्होंने कहा कि शुभमन गिल भी भविष्य में भारतीय टीम के कप्तान बन सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
रैना ने हार्दिक पर बयान दिया है - फोटो : ANI
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार बल्लेबाज सुरेश रैना ने ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की कप्तानी की जमकर तारीफ की है। रैना का कहना है कि हार्दिक पांड्या व्हाइट-बॉल क्रिकेट में बतौर कप्तान कई चमत्कार कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हार्दिक के पास टीम को संभालने का अनुभव है और अगर उन्हें सीमित ओवरों के प्रारूप का कप्तान बनाया जाता है तो आने वाले समय में भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकते हैं। हार्दिक 2022 टी20 विश्व कप से लेकर जनवरी 2024 तक भारतीय टी20 टीम के कप्तान रहे थे।

हालांकि, रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी के बाद उन्हें टी20 विश्व कप मे उपकप्तान बनाया गया था। टी20 विश्व कप 2024 भारत जीतने में कामयाब रहा था और इसके बाद रोहित-विराट ने टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास लिया था। फिर हार्दिक को भी लीडरशिप रोल से हटा दिया गया और सूर्यकुमार यादव को अचानक से टी20 कप्तानी सौंप दी गई थी। हार्दिक अब टी20 में बतौर खिलाड़ी खेलते हैं, जबकि सूर्यकुमार के डिप्टी के रूप में शुभमन गिल को चुना गया है।
विज्ञापन

2 of 5
शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव - फोटो : ANI
गिल को बताया भविष्य का कप्तान
सिर्फ हार्दिक ही नहीं, रैना ने शुभमन गिल का भी नाम लिया। उन्होंने कहा कि सफेद गेंद के प्रारूप में शुभमन गिल भी भविष्य में भारतीय टीम के कप्तान बन सकते हैं। रैना का मानना है कि गिल की शांत स्वभाव वाली सोच और खेल का तरीका उन्हें नेतृत्व के लिए बेहतरीन उम्मीदवार बनाता है।
विज्ञापन

3 of 5
रैना ने हार्दिक पर बयान दिया है - फोटो : ANI
'हार्दिक में कपिल देव जैसी क्षमता'
रैना ने एक यूट्यूब पॉडकास्ट में कहा कि 'हार्दिक पांड्या की तुलना कपिल देव से की। उन्होंने कहा कि हार्दिक बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग तीनों में माहिर हैं। यही बहुमुखी प्रतिभा उन्हें खास बनाती है और बतौर कप्तान उनकी भूमिका को और मजबूत करती है। रैना ने कहा कि कपिल पाजी की तरह हार्दिक भी ऑलराउंड खेल से मैच का रुख बदल सकते हैं।'

4 of 5
रैना ने हार्दिक पर बयान दिया है - फोटो : ANI
कप्तानी में आंकड़े
हार्दिक पांड्या ने अब तक भारत के लिए 16 टी20 मैचों में कप्तानी की है, जिनमें से 10 में टीम इंडिया को जीत मिली है, जबकि पांच मैच हारे हैं और एक टाई रहा है। उनका जीत प्रतिशत 62.50 है। यानी बतौर कप्तान हार्दिक ने खुद को साबित किया है और उनकी आक्रामक सोच टीम के लिए फायदेमंद रही है। उनका जीत प्रतिशत 10 से ज्यादा टी20 मैचों में भारतीय टीम की कमान संभालने वालों में रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव के बाद तीसरा सबसे ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हार्दिक पांड्या पाकिस्तान के लिए खतरा - फोटो : ANI
'दोबारा कप्तान बनने की उम्मीद'
यही वजह है कि रैना को उम्मीद है कि हार्दिक को एक बार फिर कप्तानी का मौका मिलेगा। रैना ने कहा कि हार्दिक का अनुभव और आत्मविश्वास भारतीय टीम के लिए बड़ा हथियार साबित हो सकता है। व्हाइट-बॉल क्रिकेट में उनकी कप्तानी से भारतीय टीम को आने वाले समय में कई बड़ी उपलब्धियां मिल सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें