विश्व कप टीम में जगह बनाने से चूके अंबाती रायुडू अपने बल्ले से जवाब देना चाहेंगे जब शानदार फॉर्म में चल रही चेन्नई इंडियन टी-20 लीग के 33वें मैच में बुधवार को हैदराबाद से खेलने उतरेगी। महेंद्र सिंह धोनी की टीम प्लेऑफ में जगह बनाने से सिर्फ एक जीत दूर है। ऐसे में रायुडू का विश्व कप टीम से बाहर रहना एकमात्र निराशा का सबब है। हैदराबाद के इस बल्लेबाज ने राजस्थान के खिलाफ अर्धशतक जमाकर फार्म हासिल किया। एक समय चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिये सर्वश्रेष्ठ विकल्प माने जा रहे रायुडू टीम से बाहर होने की हताशा हैदराबाद पर उतारने को बेताब होंगे।