फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 11 खिलाड़ियों के दम पर हैदराबाद दर्ज करेगी पहली जीत! ऐसी हो सकती है प्लेइंग XI

Fri, 29 Mar 2019 04:00 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
rahane williamson
कोलकाता से मिली हार को भुला कर हैदराबाद की टीम शुक्रवार को राजस्थान के खिलाफ जीत के साथ टूर्नामेंट में वापसी करना चाहेगी। वहीं, राजस्थान की टीम पंजाब से मात खाने के बाद इंडियन टी-20 लीग के मौजूदा सत्र में पहली जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी। आइए जानते हैं इस मुकाबले में कैसी हो सकती है सनराइजर्स की टीम...
विज्ञापन

2 of 5
Kane Williamson
टॉप ऑर्डर
हैदराबाद की तरफ से पिछली बार डेविड वॉर्नर पिछली और जॉनी बेयरस्टो ने बल्लेबाजी का आगाज किया था। लेकिन अगर आज केन विलियमसन की वापसी होती है तो वॉर्नर के साथ वही पारी की शुरुआत कर सकते हैं। वहीं जॉनी बेयरस्टोर को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
मनीष पांडे - फोटो : ipl
मिडिल ऑर्डर
टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते नजर आ सकते हैं। साहा के बाद मनीश पांडे को बल्लेबाजी के लिए पांचवें नंबर पर भेजा जा सकता है। दोनों की मौजूदगी में हैदराबाद की मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजी ज्यादा मजबूत नजर आती है।

4 of 5
शाकिब अल हसन
ऑलराउंडर
बांग्लादेशी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन न सिर्फ बल्लेबाजी में हाथ दिखाते नजर आ सकते हैं, बल्कि गेंदबाजी डिपार्टमेंट को भी बड़ा सपोर्ट देंगे। इसके अलावा टीम के पास विजय शंकर जैसा बेहतरीन ऑलराउंडर है। दोनों ही खिलाड़ियों को आज के मुकाबले में भी मौका दिया जा सकता है। इसके अलावा युसूफ पठान को भी परिस्थितियां देखकर बल्लेबाजी के लिए उतारा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Bhuvneshwar Kumar
गेंदबाजी
भुवनेश्वर कुमार और सिद्धार्थ कौल की जगह भी पक्की मानी जा रहा है। पिछले मैच में भुवनेश्वर ही टीम के कप्तान थे। इसके अलावा अफगानिस्तान के स्टार स्पिर राशिद खान का खेलना भी लगभग तय माना जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें