फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट कोहली की कप्तानी से नाखुश हैं गावस्कर, दोबारा चयन पर उठाए सवाल

Tue, 30 Jul 2019 12:20 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sunil gavaskar virat kohli
भारत के महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर का मानना है कि विश्व कप सेमीफाइनल में भारत की हार के बाद विराट कोहली को दोबारा कप्तानी सौंपे जाने से पहले आधिकारिक बैठक होनी चाहिए थी। पूर्व ओपनर ने विराट कोहली को स्वाभाविक तौर पर कप्तान बनाए रखे जाने के फैसले पर सवाल खड़े किए हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 5
सुनील गावस्कर
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक गावस्कर का कहना है कि अगर चयनकर्ताओं ने वेस्टइंडीज दौरे के लिए कप्तान का चयन बिना किसी बैठक के कर लिया तो यह सवाल उठता है कि क्या कोहली अपनी बदौलत टीम के कप्तान हैं या फिर चयन समिति की खुशी के कारण हैं। एमएसके प्रसाद की अध्यक्षता वाली अखिल भारतीय चयन समिति ने वेस्टइंडीज दौरे के लिए कोहली को तीनों फार्मेट का कप्तान नियुक्त किया है। 
विज्ञापन

3 of 5
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
गावस्कर ने लिखा, हमारी जानकारी के मुताबिक उनकी (कोहली) नियुक्ति विश्व कप तक के लिए ही थी। इसके बाद चयनकर्ताओं को इस मसले पर बैठक बुलानी चाहिए थी। यह अलग बात है कि यह मीटिंग पांच मिनट ही चलती लेकिन ऐसा होना चाहिए था।

4 of 5
सुनील गावस्कर
गावस्कर ने कहा, चयन समिति में बैठे लोग कठपुतली हैं। पुनर्नियुक्ति के बाद कोहली को बैठक में टीम को लेकर अपने विचार रखने के लिए बुलाया गया। यह संदेश गया कि केदार जाधव, दिनेश कार्तिक को खराब प्रदर्शन के कारण टीम से बाहर किया गया जबकि विश्व कप के दौरान और उससे पहले कप्तान ने इन्हीं खिलाड़ियों पर भरोसा जताया था और नतीजा हुआ था कि टीम फाइनल में भी नहीं पहुंच सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kohli-shastri- gavaskar
गावस्कर ने यह भी कहा कि विश्व कप प्रदर्शन पर भी बात होनी चाहिए थी। साथ ही यह भी पूछा कि विराट मनमाफिक टीम चुनने का हक क्यों पाते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें