फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDVAUS: कार्तिक को बाहर करने पर गावस्कर ने जताई नाराजगी, खुद किया टीम का एलान

Sun, 17 Feb 2019 03:20 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sunil Gavaskar
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो मार्च से शुरू हो रही पांच वन-डे मैचों की सीरीज में विकटेकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को 15 सदस्यीय टीम में शामिल नहीं किए जाने की टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
विज्ञापन

2 of 5
pant and karthik
गावसकर का कहना है कि वह एक अन्य विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की जगह कार्तिक को ही विश्व कप के लिए अपनी टीम में चुनते। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वन-डे सीरीज के लिए कार्तिक को टीम में नहीं शामिल किए जाने पर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

3 of 5
सुनील गावस्कर
उन्होंने कहा, 'मेरे दिमाग में ऐसे 13 नाम हैं, जो निश्चित रूप से इंग्लैंड जाने वाली फ्लाइट में सवार होंगे जो हैं- शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली, रायुडू, महेंद्र सिंह धोनी, जाधव, हार्दिक, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और कुलदीप यादव।' वहीं, गावस्कर ने तेज गेंदबाज व ऑलराउंडर के तौर विजय शंकर को हार्दिक पांड्या के साथ टीम में शामिल किया है। 

4 of 5
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
कंगारू टीम भारत की मेजबानी में दो टी-20 और 5 वन-डे इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेलेगी। सीरीज के दो टी-20 मैच विशाखापत्तनम और बेंगलुरु (24 और 27 फरवरी) में खेले जाएंगे। इसके बाद दो मार्च से 5 वन-डे मैचों की सीरीज शुरू होगी। पहला वन-डे हैदराबाद में होगा और सीरीज का अंतिम वन-डे मैच दिल्ली (13 मार्च) में खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऋषभ पंत
बता दें कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की चयन समिति के अध्यक्ष एमएसके प्रसाद ने शुक्रवार को 15 सदस्यीय टीम का एलान किया, जिसमें विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक की जगह 21 वर्षीय युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को शामिल किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें