फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup: टीम इंडिया के स्क्वाड पर सुनील गावस्कर ने उठाए सवाल, ऋषभ पंत पर दिया बड़ा बयान

Mon, 15 Apr 2019 06:18 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
pant and gavaskar
पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने सोमवार को कहा कि वह युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत के भारत की विश्व कप टीम से बाहर होने से हैरान हैं क्योंकि वह काफी 'बेहतरीन' बल्लेबाजी फॉर्म में हैं और उसके विकेटकीपिंग कौशल में काफी सुधार हो रहा है। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
pant and karthik
33 वर्षीय दिनेश कार्तिक ने भारत की विश्व कप के लिए चुनी गई 15 सदस्यीय टीम में दूसरे विकेटकीपर के स्थान पर पंत को पछाड़ दिया है। विश्व कप इंग्लैंड में 30 मई से शुरू हो रहा है। गावस्कर ने कहा कि यह कदम हैरानी भरा है लेकिन उन्होंने बेहतर विकेटकीपर के तौर पर कार्तिक का समर्थन किया। 
विज्ञापन

3 of 8
सुनील गावस्कर
गावस्कर ने एक अंग्रेजी मीडिया संस्थान को बताया, 'पंत की फॉर्म को देखते हुए यह थोड़ा हैरानी भरा है। वह सिर्फ आईपीएल में ही नहीं बल्कि इससे पहले भी काफी बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहा था। वह विकेटकीपिंग में भी काफी सुधार दिखा रहा था। वह शीर्ष छह में बाएं हाथ का बल्लेबाजी विकल्प मुहैया कराता जो गेंदबाजों के खिलाफ काफी अच्छा होता।'

4 of 8
पंत-पॉन्टिंग - फोटो : social media
उन्होंने कहा, 'गेंदबाजों को बाएं हाथ के बल्लेबाजों के लिए अपनी लाइन एवं लेंथ में बदलाव करना पड़ता और कप्तान को मैदान में काफी इंतजाम करने होते।' पंत ने इस मौजूदा आईपीएल में अभी तक 245 रन जबकि कार्तिक ने 111 रन बनाए हैं। 
विज्ञापन

5 of 8
rishabh pant
गावस्कर ने हालांकि इस कदम के फायदे भी बताते हुए कहा, 'किसी दिन सुबह को अगर महेंद्र सिंह धोनी को फ्लू होता है और वह नहीं खेल पाता तो आप ऐसा खिलाड़ी चाहोगे जो बेहतर विकेटकीपर हो। मुझे लगता है कि कार्तिक को किसी और चीज से ज्यादा विकेटकीपिंग कौशल से ही टीम में जगह मिली।'
विज्ञापन

6 of 8
vijay shankar
उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के ऑलराउंडर विजय शंकर की 'त्रिआयामी विशेषताओं' को देखते हुए वह टीम के लिए काफी उपयोगी खिलाड़ी होंगे। उन्होंने कहा, 'वह ऐसा क्रिकेटर है जिसने पिछले एक साल में काफी सुधार किया है। उसके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी हुई है। शंकर काफी उपयोगी क्रिकेटर भी है। वह काफी अच्छा बल्लेबाज है, उपयोगी गेंदबाज है और बेहतरीन क्षेत्ररक्षक है।'
विज्ञापन

7 of 8
आकाश चोपड़ा
पूर्व भारतीय बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने कहा कि पंत को केंद्रीय अनुबंध में शीर्ष वर्ग में शामिल किए जाने से उन्हें लगा था कि यह युवा खिलाड़ी भारत की विश्व कप टीम में जगह बना लेगा। उन्होंने अपने ट्विटर पर लिखा, 'कुछ हफ्ते पहले पंत को केंद्रीय अनुबंधों में शीर्ष वर्ग में शामिल किया था। भारत ने चौथे स्थान के विकल्प के लिए शंकर को चुना है। लेकिन उन्हें यह नहीं पता कि यह कारगर होगा या नहीं। डीके तभी खेलेगा जब धोनी उपलब्ध नहीं होंगे। कोई चौथा तेज गेंदबाज नहीं। दिलचस्प विकल्प। उम्मीद करते हैं कि यह कारगर होगा। गुडलक।'
विज्ञापन

8 of 8
आर पी सिंह
भारत की 2007 विश्व टी20 जीत के स्टार रहे पूर्व भारतीय क्रिकेटर आरपी सिंह ने कहा, 'स्पष्ट रूप से टीम चयन में दिनेश कार्तिक के रूप में अनुभव और संयम को चुना गया है। मध्यक्रम देखना काफी दिलचस्प होगा जिसमें लोकेश राहुल और दिनेश कार्तिक चौथे नंबर पर हो सकते हैं। बाकी सब ठीक दिखता है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें