ms dhoni
धोनी ने IPL के मौजूदा सत्र में 11 मैचों में 358 रन बनाए हैं। गावस्कर का मानना है कि 30 मई से शुरू हो रहे विश्व कप में धोनी बड़े स्कोर बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने प्रेस ट्रस्ट से कहा, 'हमारे पास शीर्ष क्रम में तीन बेहतरीन बल्लेबाज हैं। यदि वे नहीं चल सके तो धोनी चौथे या पांचवें नंबर पर बड़ा अंतर पैदा करेंगे।'