साल 2016-17 के रणजी सीजन को भले ही किसी और चीज के लिए याद किया जाए या नहीं, लेकिन एक बात के लिए यह रणजी सीजन रिकॉर्ड बुक में हमेशा के लिए दर्ज हो गया है। इस रणजी सीजन में जितने तिहरे शतक बने उतने कभी नहीं बने।
Trending Videos
विज्ञापन
तिहरा शतक जड़ इस गुजराती क्रिकेटर ने तोड़ा 117 साल पुराना विश्व रिकॉर्ड
2 of 7
सुमित गोहेल
सीजन का पांचवा तिहरा शतक जयपुर में उड़ीसा और गुजरात के बीच खेले जा रहे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बना। गुजरात के ओपनर सुमित गौहेल ने 723 गेंदों में नाबाद 359 रनों की पारी खेलकर प्रथम श्रेणी वर्ल्ड क्रिकेट का 117 साल पुराना रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। समित ने 723 गेंदों में नाबाद 359 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 45 चौके और 1 छक्का भी लगाया।
विज्ञापन
तिहरा शतक जड़ इस गुजराती क्रिकेटर ने तोड़ा 117 साल पुराना विश्व रिकॉर्ड
3 of 7
cricket shimla
359 रनों के इस विशाल आंकड़ें को छूते ही समित ने 117 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज कर लिया। इससे पहले प्रथम श्रेणी क्रिकेट में किसी ओपनर द्वारा सर्वाधिक स्कोर का रिकॉर्ड सरे काउंटी के बल्लेबाज बॉबी एबल के नाम था। बॉबी ने साल 1899 में समरसेट के खिलाफ 357 रन बनाए थे। ओवल के मैदान में खेली गई उस ऐतिहासिक पारी को अबतक कोई भी सलामी बल्लेबाज तोड़ नहीं पाया था।
तिहरा शतक जड़ इस गुजराती क्रिकेटर ने तोड़ा 117 साल पुराना विश्व रिकॉर्ड
4 of 7
mumbai cricket association
- फोटो : mumbai cricket association
गुजरात के इस 26 वर्षीय युवा खिलाड़ी ने ये रिकॉर्ड तोड़ विश्व क्रिकेट में सनसनी मचा दी। सुमित गोहेल इसके साथ ही ऐसे चौथे तिहरा शतकधारी खिलाड़ी बन गए जो पूरी पारी के दौरान नाबाद रहे।
विज्ञापन
तिहरा शतक जड़ इस गुजराती क्रिकेटर ने तोड़ा 117 साल पुराना विश्व रिकॉर्ड
5 of 7
क्रिकेट लीग
- फोटो : demo pic
समित गोहेल ने इस पारी में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना दिया। वह रणजी ट्रॉफी इतिहास में एक पारी में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले ओपनिंग बल्लेबाज भी बन गए। 1943 में मुंबई की ओर से खेलते हुए विजय मर्चेंट ने महाराष्ट्र के खिलाफ नाबाद 359 रन बनाए थे।
विज्ञापन
तिहरा शतक जड़ इस गुजराती क्रिकेटर ने तोड़ा 117 साल पुराना विश्व रिकॉर्ड
6 of 7
ऋषभ पंत
- फोटो : ESPN
यह पारी समित के लिए एक साथ कई उपलब्धियां लेकर आई। अपने तिहरे शतक की बदौलत वह इस सीजन रणजी ट्रॉफी में एक पारी में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ भी बन गए। ये इस साल के रणजी सीजन का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है। इसके अलावा इस सीजन में गुजरात की ओर से लगी यह दूसरी ट्रिपल सेंचुरी भी है।
तिहरा शतक जड़ इस गुजराती क्रिकेटर ने तोड़ा 117 साल पुराना विश्व रिकॉर्ड
7 of 7
प्रियंक पांचाल
इस सीजन में इससे पहले गुजरात की ओर से नवंबर में प्रियंक पांचाल ने पंजाब के खिलाफ नाबाद 314 रन बनाए थे। रणजी ट्रॉफी इतिहास में गुजरात के लिए किसी खिलाड़ी द्वारा लगाई गई यह पहली ट्रिपल सेंचुरी थी। इसके अलावा महाराष्ट्र के स्वप्निल गुगाले ने दिल्ली के खिलाफ नाबाद 351 बनाए थे। दिल्ली के युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत ने महाराष्ट्र के खिलाफ 308 रन की पारी खेली थी। गोवा के बल्लेबाज सगुन कामत ने सेना के खिलाफ 304 रनों की पारी खेली थी।