फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2018: ट्विटर पर फैंस ने लगाई स्टुअर्ट बिन्नी की क्लास, कभी नहीं सोचा होगा ऐसे होंगे ट्रोल

Sat, 21 Apr 2018 09:58 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Stuart Binny
ट्विटर यूजर हमेशा किसी न किसी खिलाड़ी को ट्रोल करने की फिराक में रहते हैं। दुर्भाग्यवश इन मसखरे यूजर्स का शिकार इस बार राजस्थान रॉयल्स के ऑलराउंडर खिलाड़ी स्टुअर्ट बिन्नी हो गए। दरअसल बिन्नी को आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था, लेकिन उनका प्रदर्शन इतना खराब रहा कि वह ट्विटर पर ट्रोल हो गए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
स्टुअर्ट बिन्नी - फोटो : getty
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने स्टुअर्ट बिन्नी को सीएसके के खिलाफ पहला ओवर दिया था। स्टुअर्ट बिन्नी ने अपने ओवर की शरुआत नो बॉल से की और पहले ही ओवर में दो चौके भी खाए। यह ओवर खत्म होने के बाद कप्तान रहाणे ने उन्हें दोबारा गेंद नहीं थमाई। बस इतनी से बात उन्हें ट्रोल करने के लिए काफी थी।
विज्ञापन

3 of 5
एमएस धोनी और अजिंक्य रहाणे
बिन्नी को ट्रोल करते हुए फैंस ने लिखा, 'राजस्थान में आपका स्वागत है लॉर्ड स्टुअर्ट बिन्नी'...तो किसी ने लिखा, 'रहाणे:- आज बिन्नी को टीम में लिया है!'
 

 

4 of 5
Stuart Binny
एक और यूजर ने लिखा, 'स्टुअर्ट बिन्नी गेम चेंजर हैं...लेकिन किस टीम के लिए..?' वहीं किसी ने लिखा, 'बिन्नी एकमात्र खिलाड़ी हैं जो कावेरी विवाद को सुलझा सकते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्टुअर्ट बिन्नी - फोटो : ESPN
बता दें कि राजस्थान ने बिन्नी को 50 लाख रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा था। इससे पहले बिन्नी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए भी खेल चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें