ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ अपनी मंगेतर डानी विलिस के साथ बहुत जल्द शादी करने जा रहे हैं। खबरों की मानें तो दोनों इस साल सितंबर में शादी करेंगे। हालांकि इस दौरान ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट का बेहद व्यस्त शेड्यूल होगा।
विज्ञापन
2 of 5
Steve Smith
आखिरी बार दोनों को एक साथ मेलबर्न में हुए 'एलन बॉर्डर मेडल 2018' में देखा गया था। स्टीव ने 2017 में अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर यहां टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर और एलन बॉर्डर मेडल जीता था।
विज्ञापन
3 of 5
Steve Smith
स्टीव और डानी लंबे समय से एक दूसरे के साथ हैं। दोनों ने पिछले साल जून में ही सगाई की थी। स्टीव और डानी की मुलाकात साल 2011 में हुई थी। बता दें कि डानी ने ऑस्ट्रेलिया की मैक्वायरी यूनिवर्सिटी से लॉ एंड कॉमर्स से पढ़ाई की है।
4 of 5
स्टीव स्मिथ
अवॉर्ड सेरेमनी के बाद डानी ने बताया, 'स्टीव और मैं सितंबर में शादी करने जा रहे हैं। मेरे लिए यह पूरी तरह खाली समय होगा, लेकिन स्टीव का शेड्यूल थोड़ा व्यस्त हो सकता है।' बता दें कि कंगारुओं को आने वाले समय में प्रोटियाज टीम के साथ 4 मैचों की टेस्ट सीरीज जीतनी है।
इससे पहले एशेज में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 5 मैचों की टेस्ट सीरीज 5-0 से हराया था। हालांकि इस दौरे पर इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से मात देकर टेस्ट सीरीज में हार का बदला लिया था।