फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व कप में कंगारुओं को लग सकता है तगड़ा झटका, इस स्टार खिलाड़ी का खेलना संदिग्ध

Wed, 06 Feb 2019 09:36 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
ऑस्ट्रेलियाई टीम
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ का मई में इंग्लैंड में होने वाले वनडे विश्व कप में खेलना संदिग्ध है। गेंद से छेड़छाड़ के चलते एक साल का प्रतिबंध झेल रहे स्मिथ की कोहनी में चोट लगी है, जिससे उबरने में उन्हें लंबा समय लगेगा। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
स्टीव स्मिथ
बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) के दौरान अपनी-अपनी फ्रेंचाइजी की ओर से खेलते हुए 29 वर्षीय स्मिथ और डेविड वॉर्नर को चोट लगी थी। इसके बाद यह दोनों ऑस्ट्रेलिया लौट आए थे। वॉर्नर की चोट गंभीर नहीं है और वह विश्व कप तक पूरी फिट तरह फिट होंगे। 
विज्ञापन

3 of 4
steve smith
वहीं, स्मिथ को इससे उबरने में वक्त लगेगा। ऑस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लेंगर ने कहा कि हमें पहले उनकी कोहनी पर काम करना होगा। यह देखना होगा कि दोनों कैसे हैं। टीम में वापसी से पहले उन्हें कुछ मैच खेलने होंगे। 
विज्ञापन

4 of 4
स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर
उन्होंने आगे कहा, ये सब मैनेंजमेंट का हिस्सा है। हमें इंतजार करना होगा। हम दो महान खिलाड़ियों की बात कर रहे हैं। अगर दोनों का नाम पेपर पर होगा तो उनका टीम में ना होना बेवकूफी होगी। स्मिथ और वॉर्नर का प्रतिबंध मार्च में खत्म होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें