बांग्लादेश ने बुधवार को पहले टेस्ट के चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया को 20 रन से हराकर दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। मेजबान टीम ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 265 रन का लक्ष्य रखा था, जिसका पीछा करते हुए कंगारू टीम 244 रन पर सिमट गई। बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर यह पहली टेस्ट जीत भी रही। इससे पहले दोनों देशों के बसच कुल चार टेस्ट खेले गए और सभी में ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज की थी। मैच में 10 विकेट और 89 रन की पारी खेलने वाले शाकिब अल हसन को मन ऑफ द मैच चुना गया। इस मैच में कई रोचक आंकडें बने, चलिए एक नजर डालते हैं:
विज्ञापन
17 साल में पहली बार बांग्लादेश ने कंगारुओं को हराया, शाकिब रिकॉर्ड्स के बादशाह बने
2 of 6
बांग्लादेश
- फोटो : twitter
#101 टेस्ट में बांग्लादेश की 10वीं जीत। बांग्लादेश से हारने वाली ऑस्ट्रेलिया पांचवीं विरोधी टीम। इससे पहले बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे (5 बार), वेस्टइंडीज (दो बार), इंग्लैंड और श्रीलंका (एक-एक बार) को हराया है। घर में बांग्लादेश की लगातार दूसरी जीत। घर में दूसरी बार लगातार दो टेस्ट जीते।
विज्ञापन
17 साल में पहली बार बांग्लादेश ने कंगारुओं को हराया, शाकिब रिकॉर्ड्स के बादशाह बने
3 of 6
शाकिब अल हसन
- फोटो : twitter
# 553 टेस्ट में से 25 बार टीम 20 रन या इससे कम अंतर से मैच हारी। ऑस्ट्रेलिया ने ऐसे 14 मुकाबले गंवाए। # सिर्फ 2 क्रिकेटर ही एक से ज्यादा बार एक टेस्ट में 10 विकेट और अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे। मीरपुर में यह उपलब्धि हासिल करके शाकिब अल हसन अब रिचर्ड हेडली के साथ दुर्लभ क्लब में शामिल हुए। न्यूजीलैंड के महान ऑलराउंडर ने तीन बार यह कारनामा किया है जबकि शाकिब ने दो बार ऐसा किया है।
17 साल में पहली बार बांग्लादेश ने कंगारुओं को हराया, शाकिब रिकॉर्ड्स के बादशाह बने
4 of 6
शाकिब अल हसन
# 5 क्रिकेटरों ने अपने 50वें टेस्ट में 10 विकेट लेने का कारनामा किया। ट्रेवर बैली, रिचर्ड हेडली, मुथैया मुरलीधरन और हरभजन सिंह ने शाकिब अल हसन से पहले यह उपलब्धि हासिल की थी। यह दूसरा मौका है जब शाकिब ने एक टेस्ट में 10 या इससे अधिक विकेट चटकाए। इससे पहले उन्होंने 2014 में खुलना में जिम्बाब्वे के खिलाफ 124 रन देकर 10 विकेट लिए थे। शाकिब ने तीसरी बार मन ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता, जो बांग्लादेश की टेस्ट जीत में सर्वश्रेष्ठ है।
विज्ञापन
17 साल में पहली बार बांग्लादेश ने कंगारुओं को हराया, शाकिब रिकॉर्ड्स के बादशाह बने
5 of 6
डेविड वॉर्नर
- फोटो : ESPN
# 2014 में डेविड वॉर्नर ने आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया से बाहर शतक जमाया था। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया से बाहर 34 पारियों में एक भी शतक नहीं जमाया था। वॉर्नर के करियर के 19 शतकों में से सिर्फ दो शतक ही एशियाई धरती पर लगे हैं।
17 साल में पहली बार बांग्लादेश ने कंगारुओं को हराया, शाकिब रिकॉर्ड्स के बादशाह बने
6 of 6
डेविड वॉर्नर
# एशिया में टेस्ट की चौथी पारी में शतक लगाने वाले चौथे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बने डेविड वॉर्नर। अब वो रिकी पोंटिंग, बॉब सिम्प्सन और मार्क टेलर के स्पेशल क्लब में शामिल हो गए हैं। वॉर्नर के करियर का यह चौथी पारी में दूसरा शतक रहा। वो इस मामले में अब सर डॉन ब्रैडमैन (तीन शतक) और रिकी पोंटिंग (चार शतक) से पीछे हैं। उल्लेखनीय है कि वॉर्नर के दोनों शतक जमाने पर ऑस्ट्रेलिया को शिकस्त झेलना पड़ी।