फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी: 8 टीमों के 8 दिग्गज पलटेंगे अपनी टीम के लिए पासा

Sat, 27 May 2017 04:06 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
विज्ञापन
1 of 9
महेंद्र सिंह धोनी और युवराज सिंह - फोटो : twitter
चैंपियंस ट्रॉफी 2017 शुरू होने में 6 दिन से भी कम समय बाकी है। दुनिया की टॉप-8 टीमें आईसीसी के इस खिताब के लिए मेहनत करते नजर आएंगी। 8 देशों में हर टीम में एक-एक खिलाड़ी ऐसा है जिस पर टीम हर वक्त भरोसा करेगी। जानिए, किस टीम किस खिलाड़ी पर लगाने वाली है दांव:
विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी: 8 टीमों के 8 दिग्गज पलटेंगे अपनी टीम के लिए पासा

2 of 9
एबी डीविलियर्स
साउथ अफ्रीका - एबी डीविलियर्स
क्रिकेट के 'मिस्टर 360' अपने बल्ले से मैदान के किसी भी कोने मे शॉट खेल सकते हैं। दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजी की रीढ़ बन चुके एबी की स्ट्राइक रेट 100 से अधिक की है। वनडे में वर्ल्ड नंबर वन 1 इस टीम को सबसे ज्यादा उम्मीदें अपने कप्तान से ही होंगी। टीम भी चाहेगी कि एबी की कप्तानी में आईसीसी का खिताब जीतें और चोकर्स की छवि से बाहर निकले।
विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी: 8 टीमों के 8 दिग्गज पलटेंगे अपनी टीम के लिए पासा

3 of 9
डेविड वॉर्नर
ऑस्ट्रेलिया - डेविड वॉर्नर
वनडे रैंकिंग्स में वर्ल्ड नंबर 2 पर काबिज ऑस्ट्रेलिया टीम की बल्लेबाजी उसकी शुरुआत पर निर्भर करती है। इसमें सबसे मजबूत कड़ी हैं डेविड वॉर्नर, जो बल्ले से आग उगलते हैं। विश्व नंबर 2 बल्लेबाज वॉर्नर अगर चल पड़े, तो उन्हें रोक पाना टेढ़ी खीर है। सीमित ओवरों से स्पेशलिस्ट बन चुके वॉर्नर के बल्ले से 96.85 की स्ट्राइक रेट से रन निकलते हैं।

चैंपियंस ट्रॉफी: 8 टीमों के 8 दिग्गज पलटेंगे अपनी टीम के लिए पासा

4 of 9
केन विलियमसन
न्यूजीलैंड - केन विलियमसन
वनडे टीम नंबर-4 की अगुवाई करने वाले केन विलियमसन 50 ओवरों के क्रिकेट के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में शामिल हैं। 45.90 की औसत से रन बनाने वाले विलियमसन लंबे समय तक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। विलियमसन की सबसे खास बात यह है कि वो स्पिन और पेस से बराबर खेल सकते हैं। जरूरत पड़ने पर विलियमसन उपयोगी ऑफ स्पिन भी कर सकते हैं।
विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी: 8 टीमों के 8 दिग्गज पलटेंगे अपनी टीम के लिए पासा

5 of 9
बेन स्टोक्स
इंग्लैंड - बेन स्टोक्स
बल्ले से 98.49 की स्ट्राइक रेट और गेंद से 34.46 की औसत अगर किसी एक ही खिला़ड़ी की हों, तो वो हर टीम का ब्रह्मास्त्र बन जाता है। बेन स्टोक्स वहीं खिलाड़ी है। इंग्लैंड की पिचों पर तो स्टोक्स और भी खतरनाक हो जाते हैं। स्टोक्स कभी भी अपने गीयर बदल सकते हैं और जरूरत पड़ने पर आक्रामक गेंदबाजी कर कुछ विकेट भी चटका सकते हैं।
विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी: 8 टीमों के 8 दिग्गज पलटेंगे अपनी टीम के लिए पासा

6 of 9
शाकिब अल हसन
बांग्लादेश - शाकिब अल हसन
दुनिया से सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर्स में शुमार शाकिब अल हसन की बल्ले से 35 की औसत से रन बनाते हैं और गेंद से 28.5 की औसत से विकेट चटकाते हैं। प्रदर्शन में निरंतर बनाए रखने वाले शाकिब बड़े मौकों के खिलाड़ी हैं। अब यह कप्तान मशरफे मुर्तजा पर निर्भर करता है कि वो इस खिलाड़ी के हुनर और अनुभव का इस्तेमाल कैसे करते हैं।
विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी: 8 टीमों के 8 दिग्गज पलटेंगे अपनी टीम के लिए पासा

7 of 9
लसिथ मलिंगा
श्रीलंका - लसिथ मलिंगा
अपनी सटीक यॉर्कर गेंदों के लिए मशहूर लसिथ मलिंगा ने 27.77 की औसत से 291 विकेट चटकाए हैं। गति परिवर्तन में उस्ताद मलिंगा ने कई बड़े मौकों पर टीम को एकतरफा जीत दिलाई है। उनका एक्शन पिक करने में जितना मुश्किल है, उससे कठिन है उनकी स्विंग को भेद पाया। फिट होकर टीम में लौटे मलिंगा से श्रीलंका को खासी उम्मीदें होंगी।

चैंपियंस ट्रॉफी: 8 टीमों के 8 दिग्गज पलटेंगे अपनी टीम के लिए पासा

8 of 9
शोएब मलिक
पाकिस्तान - शोएब मलिक
पाकिस्तान के हरफनमौला खिलाड़ी शोएब मलिक ने इस टूर्नामेंट के पिछले संस्करणों में अभी तक 326 रन बनाए हैं और 10 विकेट अपने नाम किए हैं। पाकिस्तान टीम की इकाई के इस 35 वर्षीय खिलाड़ी के बल्ले से 35.50 की औसत और 81.65 की स्ट्राइक रेट से रन निकले हैं। पाकिस्तान को जरूरत होगी कि मलिक एक बार मुश्किल घड़ी में उसनी नैया पार लगाएं।  
विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी: 8 टीमों के 8 दिग्गज पलटेंगे अपनी टीम के लिए पासा

9 of 9
विराट कोहली
भारत - विराट कोहली
वनडे में वर्ल्ड नंबर-3 टीम के कप्तान विराट कोहली बल्लेबाजों की सूची में तीसरे नंबर पर काबिज हैं। क्रिकेट की दुनिया के नए आयाम छूने वाले कोहली ने वनडे नें 53.11 की औसत और 91 की स्ट्राइक रेट से रन कूटे हैं। मौजूदा समय में क्रिकेट का सबसे बड़ा नाम बन चुके कोहली के ईर्द-गिर्द ही टीम इंडिया की पूरी बल्लेबाजी निर्भर करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें