ऑस्ट्रेलिया
टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़े लक्ष्य के सफल पीछा करने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम दर्ज है। ऑस्ट्रेलिया ने इसी साल ऑकलैंड में 244 रन के लक्ष्य का सफल पीछा किया था। दूसरे नंबर पर वेस्टइंडीज काबिज है, जिसने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2015 में 232 रन के लक्ष्य को हासिल किया था। तीसरे नंबर पर इंग्लैंड है, जिसने 2016 में वानखेड़े स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 230 रन के लक्ष्य का सफल पीछा किया था।