फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025: एक सीजन में सबसे ज्यादा बार 200+ के स्कोर का रिकॉर्ड टूटा; अभिषेक ने तोड़ा कार का शीशा, देखें वीडियो

Sat, 24 May 2025 10:08 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

सनराइजर्स ने शुक्रवार को 20 ओवर में छह विकेट पर 231 रन बनाकर पिछले रिकॉर्ड को तोड़ा। इससे पहले आईपीएल 2024 में एक सीजन में सबसे ज्यादा बार 200+ के स्कोर बने थे। आईपीएल 2025 में अब तक 42 बार 200 या इससे ज्यादा के स्कोर बन चुके हैं।
विज्ञापन
1 of 5
अभिषेक के शॉट से शीशा टूटा, कोहली और ईशान - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2025 में शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 42 रन से हरा दिया। इस हार से आरसीबी के शीर्ष दो में खत्म करने की उम्मीदों को करारा झटका लगा है। हालांकि, इस मैच में कई रिकॉर्ड्स बने। आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा बार 200+ रन के स्कोर का रिकॉर्ड बन चुका है। इस सीजन अब तक 42 बार टीमों ने एक पारी में 200+ रन बनाए। सनराइजर्स ने शुक्रवार को 20 ओवर में छह विकेट पर 231 रन बनाकर पिछले रिकॉर्ड को तोड़ा। इससे पहले आईपीएल 2024 में एक सीजन में सबसे ज्यादा बार 200+ के स्कोर बने थे। तब कुल मिलाकर 41 बार टीमों ने इस स्कोर को छुआ था।

वहीं, आईपीएल 2025 में 42 बार ऐसा हो चुका है और अभी भी नौ मैच बाकी हैं। मैच की बात करें तो सनराइजर्स ने छह विकेट पर 231 रन बनाने बाद आरसीबी की पारी को 19.5 ओवर में 189 रन पर समेट दिया। इस हार से आरसीबी के लिए तालिका में शीर्ष दो में जगह बनाने की राह कठिन हो गई है। प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी एसआरएच की यह 13 मैचों में पांचवीं जीत है, जबकि आरसीबी इतने ही मैचों में आठ जीत और चार हार से 17 अंक लेकर अब तीसरे स्थान पर है।
विज्ञापन

2 of 5
किशन एक हाथ से छक्का लगाते हुए - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल में किस सीजन कितने 200+ स्कोर
आईपीएल 2024 में 41 बार 200 या इससे ज्यादा के स्कोर बने थे। वहीं, आईपीएल 2023 में 74 मैचों की 147 पारियों में 37 बार 200 या इससे ज्यादा के स्कोर बने थे। साल 2022 में 74 मैचों की 148 पारियों में 18 बार 200 या इससे ज्यादा के स्कोर बने थे। 2023 में ही इम्पैक्ट प्लेयर का नियम आईपीएल में लागू हुआ था और उसके बाद से 200+ के स्कोर में गजब की बढ़ोतरी हुई है। जहां 2022 में 200+ का स्कोर बनने का दर 12.16 प्रतिशत था, वहीं 2023 में यह बढ़कर 25.17 प्रतिशत हो गया था। साल 2024 में यह बढ़कर 27.70 प्रतिशत हो चुका था।

किस संस्करण में कितनी बार बना 200+ का स्कोर
संस्करण 200+ के स्कोर मैच पारियां
2025* 42* 65* 125*
2024 41 74 148
2023 37 74 147
2022 18 74 148
2021 9 60 120
2020 13 60 120
2019 11 59 118
2018 14 60 120
2017 10 59 118
2016 6 60 120
2015 7 59 117
2014 9 60 120
2013 4 76 152
2012 5 74 148
2011 5 72 144
2010 9 59 118
2009 1 59 118
2008 11 58 116
विज्ञापन

3 of 5
ईशान किशन - फोटो : IPL/BCCI
ईशान किशन ने खेली शानदार पारी
सनराइजर्स और आरसीबी के बीच मुकाबला एक तटस्थ स्थान यानी लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला गया। एसआरएच के 231 रन लखनऊ में टी20 में पहली पारी में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले साल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ छह विकेट गंवाकर 235 रन बनाए थे। सनराइजर्स के ईशान किशन ने टीम को 231 रन तक पहुंचाने में काफी मदद की। उन्होंने 48 गेंद की अपनी नाबाद 94 रन की पारी में सात चौके और पांच छक्के लगाए। ईशान ने पेसर्स के खिलाफ 26 गेंद में 55 रन और स्पिन के खिलाफ 22 गेंद में 39 रन बनाए।

लखनऊ में टी20 मैचों में पहले पारी में बनाए गए 200+ के स्कोर
स्कोर टीम विपक्षी टीम वर्ष
235/6 कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) 2024
231/6 सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) 2025*
205/7 लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) 2025
203/8 लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) मुंबई इंडियंस (MI) 2025

4 of 5
अभिषेक के शॉट से कांच टूटा - फोटो : IPL/BCCI
अभिषेक के शॉट से कार का शीशा टूटा
अभिषेक शर्मा ने हैदराबाद की पारी का पहला छक्का दूसरे ओवर में लगा दिया। भुवनेश्वर कुमार के ओवर की पांचवीं बॉल पर अभिषेक ने पुल शॉट खेला। बॉल डीप मिडविकेट के ऊपर से मैदान पर खड़ी कार से जा टकराई, जिससे कार का कांच टूट गया। अभिषेक का यह सिक्स 72 मीटर का था। अभिषेक ने 17 गेंद में तीन चौके और तीन छक्के की मदद से 34 रन बनाए। दिलचस्प बात यह है कि SRH के बल्लेबाज को अब शीशा तोड़ने के लिए भारी जुर्माना भरना पड़ेगा और इसका कारण वास्तव में आश्चर्यजनक है। इंडिया हेराल्ड के मुताबिक, टूर्नामेंट शुरू होने से पहले टाटा मोटर्स ने घोषणा की थी कि जो भी खिलाड़ी कार का शीशा तोड़ेगा, उसे ग्रामीण इलाके में क्रिकेट के विकास के लिए पांच लाख रुपये की क्रिकेट किट दान करनी होगी। टाटा आईपीएल का आधिकारिक प्रायोजक है और यह ब्रांड द्वारा खेल को बढ़ावा देने और ग्रामीण क्षेत्रों में इसे विकसित करने में मदद करने के लिए की गई एक पहल है। इसका एक और उदाहरण लखनऊ बनाम हैदराबाद मैच का है, जब मिच मार्श ने कार का शीशा तोड़ दिया और उन्हें जुर्माना भरना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विराट कोहली - फोटो : ANI
रन चेज में विराट की शानदार बल्लेबाजी
वहीं, बेंगलुरु की ओर से विराट कोहली ने 25 गेंद में सात चौके और एक छक्के की मदद से 43 रन बनाए। इस सीजन रन चेज में कोहली का बल्ला जमकर चला है। उन्होंने चेज करते हुए इस सीजन पांच पारियों में 288 रन बनाए हैं। इनमें पांच अर्धशतक शामिल हैं। विराट ने इस सीजन चेज करते हुए केकेआर के खिलाफ 36 गेंद में नाबाद 59 रन, राजस्थान के खिलाफ 45 गेंद में नाबाद 62 रन, पंजाब के खिलाफ 54 गेंद में नाबाद 73 रन, दिल्ली के खिलाफ 47 गेंद में 51 रन और अब सनराइजर्स के खिलाफ 25 गेंद में 43 रन बनाए। हालांकि, बेंगलुरु की टीम क 13 मैचों में चौथी बार हार का सामना करना पड़ा। टीम 17 अंक लेकर तीसरे स्थान पर है। इस मैच में बेंगलुरु ने चोटिल देवदत्त पडिक्कल की जगह मयंक अग्रवाल को उतारा था। हालांकि, मयंक 10 गेंद में 11 रन ही बना सके। मयंक इससे पहले 2013 में भी आरसीबी के लिए खेल चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें