आईपीएल 2022 में भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुरेश रैना को खेलने का मौका नहीं मिला। उन्हें किसी भी फ्रेंचाइजी ने मेगा ऑक्शन में नहीं खरीदा। हालांकि, उन्होंने कमेंटेटर के तौर पर एक नई पारी शुरू की। रैना को एक टीम मैन कहा जाता था। चाहे गेंदबाजों को प्रेरित करना हो या मैदान पर किसी जूनियर खिलाड़ी को गाइड करना हो, रैना कभी पीछे नहीं हटते थे। मैदान से बाहर भी वह किसी जूनियर खिलाड़ियों को बैक करने से पीछे नहीं हटते हैं। ऐसा कहन है सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी का।
कार्तिक 2020 अंडर-19 विश्व कप से चमके थे। वह उस टूर्नामेंट में टीम इंडिया के लीडिंग विकेट-टेकर रहे थे। कार्तिक ने उस टूर्नामेंट में 11 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा था। उसी साल उन्हें आईपीएल में भी राजस्थान रॉयल्स ने 20 लाख रुपये में खरीदा था। इसके बाद उन्हं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड में भी शामिल किया गया था। हालांकि, कार्तिक का मानना है कि यह सब बिना रैना के समर्थन के संभव नहीं था।
कार्तिक त्यागी