स्पॉट फिक्सिंग के आरोपों के चलते प्रतिबंध झेलने वाले भारतीय तेज गेंदबाज एस श्रीसंत के लिए शुक्रवार का दिन खुशियों से भरा रहा। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने इस क्रिकेटर पर लगा आजीवन प्रतिबंध खत्म कर दिया है। यानी श्रीसंत की क्रिकेट में फिर से वापसी हो सकती है।