फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशाखापट्टनम में इंग्लैंड के लिए रच गया चक्रव्यूह, किया गया हवन

Wed, 16 Nov 2016 11:40 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
विराट कोहली - फोटो : Youtube
गुरुवार से विशाखापट्टनम में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रहे पांच मैंचों की सीरीज के दूसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया की तैयारियां पूरी हो गई हैं। भारतीय टीम ने इंग्लैंड का शिकार करने के लिए चक्रव्यूह की रचना कर दी है।
विज्ञापन

विशाखापट्टनम में इंग्लैंड के लिए रच गया चक्रव्यूह, किया गया हवन

2 of 8
विराट कोहली - फोटो : Zombio
 चक्रव्यूह की रचना के बाद मैदान पर विजय के लिए हवन भी हुआ जिसमें मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद और कोच अनिल कुंबले शामिल हुए। कप्तान विराट कोहली ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि पिच पर घास नहीं छोड़ी जाएगी। 
 
विज्ञापन

विशाखापट्टनम में इंग्लैंड के लिए रच गया चक्रव्यूह, किया गया हवन

3 of 8
विराट कोहली - फोटो : ani
राजकोट टेस्ट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली इंग्लैंड को फिरकी के चक्रव्यूह में फांसने के लिए पिच का मुंडन कर दिया गया है। जिस तरह राजकोट में पिच पर हरी घास दिखाई दे रही थी लेकिन विशाखापट्टनम में इसके ठीक उलट बिलकुल घास नहीं छोड़ी गई है। 

विशाखापट्टनम में इंग्लैंड के लिए रच गया चक्रव्यूह, किया गया हवन

4 of 8
विराट कोहली - फोटो : espncricinfo
राजकोट टेस्ट के ड्रॉ होने के बाद  पिच के बारे में विराट कोहली ने कहा था कि उन्हें हरी पिच देखकर आश्चर्य हुआ था। इसके बाद माना जा रहा था कि अगले चार मैचों में टीम इंडिया को स्पिन विकेट ही मिलने वाला है। 

विज्ञापन

विशाखापट्टनम में इंग्लैंड के लिए रच गया चक्रव्यूह, किया गया हवन

5 of 8
विराट कोहली - फोटो : getty
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने कहा है कि यदि विशाखापट्टनम में स्पिन विकेट मिली और इंग्लैंड ने दोबारा बेहतरीन प्रदर्शन कर दिया तो भारत के पास कोई रास्ता नहीं बचेगा।  

विज्ञापन

विशाखापट्टनम में इंग्लैंड के लिए रच गया चक्रव्यूह, किया गया हवन

6 of 8
विराट कोहली - फोटो : getty
ऐसे ही न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए पांचवें वनडे में अमित मिश्रा की फिरकी में कीवी बल्लेबाज फंस गए थे और मजह 79 रन पर ढेर हो गए थे। विशाखापट्टनम में खेले गए आखिरी रणजी मैच के तीसरे दिन 17 विकेट गिरे थे ऐसे में असम के कोच ने पिच की आलोचना की थी।
 
विज्ञापन

विशाखापट्टनम में इंग्लैंड के लिए रच गया चक्रव्यूह, किया गया हवन

7 of 8
विराट कोहली - फोटो : PTI
ऐसे में फिरकी के चक्रव्यूह में इंग्लैंड की फंसना तय नजर आ रहा है। हालांकि इंग्लिश बल्लेबाजों-गेंदबाजों ने पहले टेस्ट में यह बता दिया है कि उन्हें किसी भी तरह से कमजोर न समझा जाए। बल्लेबाजों ने चार शतक लगाकर और स्पिनर्स ने 13 विकेट चटकाकर यह तो बता दिया था कि भारत के लिए यह सीरीज आसान नहीं होने जा रही है। 

विज्ञापन

विशाखापट्टनम में इंग्लैंड के लिए रच गया चक्रव्यूह, किया गया हवन

8 of 8
अश्विन - फोटो : getty
वहीं भारत की ओर से राजकोट में केवल दो शतक लगे और भारतीय स्पिनर्स ने 9 विकेट हासिल किए। इस लिहाज से राजकोट में अंग्रेजों का पलड़ा भारी ही नजर आया। 
   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें