पर्थ में हुए पहले टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 177 रनों से हरा दिया है। इस जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त भी हासिल कर ली है। टेस्ट मैच के आखिरी दिन ऑस्ट्रेलिया को मैच जीतने के लिए 370 रन और बनाने थे।
विज्ञापन
पर्थ टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका के हाथ लगी बाजी, ऑस्ट्रेलिया की करारी हार
2 of 6
पीटर नेविल
- फोटो : ESPN
दक्षिण अफ्रीका को जीत हासिल करने के लिए ऑस्ट्रेलियाई पारी के 6 विकेट चटकाने थे। दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज़ों ने मैच के आखिरी दिन कसी हुई गेंदबाज़ी की जिसकी बदौलत ऑस्ट्रेलियाई टीम की बल्लेबाजी जल्द ही ढेर हो गई।
विज्ञापन
पर्थ टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका के हाथ लगी बाजी, ऑस्ट्रेलिया की करारी हार
3 of 6
कागिसो रबाडा
- फोटो : ESPN
तेज़ गेंदबाज़ डेल स्टेन के बिना कागिसो रबाडा, वर्नोन फिलेंडर, केशव महाराज और जेपी डुमिनी ने दक्षिण अफ्रीका की तरफ से अच्छी गेंदबाज़ी की। तेज़ गेंदबाज़ रबाडा ने ऑस्ट्रेलिया के पांच बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। डुमिनी, फिलेंडर और बवुमा को एक-एक विकेट मिला।
पर्थ टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका के हाथ लगी बाजी, ऑस्ट्रेलिया की करारी हार
4 of 6
उस्मान ख्वाजा
- फोटो : ESPN
ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में उस्मान ख्वाजा ने सबसे ज्यादा 97 रन बनाए। उन्होंने अपनी टीम की तरफ से 97 रनों का योगदान दिया। उनके अलावा ऑस्ट्रेलियाई टीम का कोई भी बल्लेबाज़ दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज़ी आक्रमण का सामना नहीं कर सका।
विज्ञापन
पर्थ टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका के हाथ लगी बाजी, ऑस्ट्रेलिया की करारी हार
5 of 6
जेपी ड्युमिनी
- फोटो : ESPN
इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी डीन एल्गर और जेपी ड्युमिनी के जुझारू शतकों की मदद से 540 रन बनाने के बाद घोषित कर दी थी। दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 539 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा किया था।
पर्थ टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका के हाथ लगी बाजी, ऑस्ट्रेलिया की करारी हार
6 of 6
डीन एल्गर
- फोटो : ESPN
दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में केवल 242 रन बनाकर आउट गई। जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम अपनी पहली पारी में 244 रन ही बना पाई और उसे 2 रनों की बढ़त ही मिली थी। सीरीज का दूसरा मैच 12 नवम्बर से होबार्ट मैदान पर खेला जाएगा।