दक्षिण अफ्रीका ने पांचवें और आखिरी वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया को 31 रनों से हराकर सीरीज 5-0 से अपने नाम कर ली। मगर इस जीत के बाद दक्षिण अफ्रीका टीम को बड़ा झटका लगा है।
विज्ञापन
वर्ल्ड चैंपियन का क्लीन स्वीप करने वाली टीम को मिली सजा!
2 of 6
क्रिकेट
- फोटो : getty
ऑस्ट्रेलिया का सूपड़ा साफ करने वाली पहली टीम बनी साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन को आईसीसी ने बड़ा झटका दिया। मगर टीम के लेग स्पिनर इमरान ताहिर और कप्तान फाफ डु प्लेसी को सबसे बड़ा झटका लगा है।
विज्ञापन
वर्ल्ड चैंपियन का क्लीन स्वीप करने वाली टीम को मिली सजा!
3 of 6
इमरान ताहिर
- फोटो : getty
पांचवें और अंतिम वनडे मैच के दौरान स्पिनर इमरान ताहिर को अंपयार के साथ खराब व्यवहार का खामियाजा भुगतना पड़ा। इसके चलते ताहिर पर 30 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगा है। ताहिर मना ने अंपायर की बातों को नजरअंदाज करते हुए डेविड वॉर्नर के साथ बहस की थी।
वर्ल्ड चैंपियन का क्लीन स्वीप करने वाली टीम को मिली सजा!
4 of 6
इमरान ताहिर
- फोटो : getty
इतना ही नहीं इमरान ताहिर को उनके खराब व्यवहार के लिए जुर्माने के साथ-साथ 2 डीमेरिट अंक भी दिए गए हैं। यदि किसी खिलाड़ी को 24 महीने में चार डीमेरिट अंक दिए जाते हैं, तो उस खिलाड़ी पर एक टेस्ट या दो वनडे मैच का बैन लग सकता है।
विज्ञापन
वर्ल्ड चैंपियन का क्लीन स्वीप करने वाली टीम को मिली सजा!
5 of 6
फाफ डु प्लेसी
- फोटो : getty
दक्षिण अफ्रीका के सभी खिलाड़ी पर खराब ओवर रेट के लिए जुर्माना लगाया गया। बाकी 9 खिलाड़ियों पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। इमरान ताहिर के अलावा कप्तान फाफ डु प्लेसी पर 20 प्रतिशत का जुर्माना लगाया गया।
वर्ल्ड चैंपियन का क्लीन स्वीप करने वाली टीम को मिली सजा!
6 of 6
फाफ डु प्लेसी
- फोटो : getty
अगर साउथ अफ्रीका डु प्लेसी की कप्तानी में टीम अगले 12 महीने में फिर से खराब ओवर रेट से गेंदबाजी करती है, तो डु प्लेसी को सस्पेंड भी किया जा सकता है। हालांकि फाफ डु प्लेसी दक्षिण अफ्रीक के नियमित कप्तान नहीं हैं।